सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोज
कटनी। नोबल हार्ट पब्लिक इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, कटनी में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपने चित्रों एवं प्रभावशाली वक्तव्यों के माध्यम से स्वच्छ, सुरक्षित, शिक्षित, पर्यावरण-संरक्षित एवं विकसित भारत की अपनी कल्पनाओं को प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंद्र मिश्रा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संचालक अनिल गर्ग ने की। अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई चित्रकला एवं अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियों का अवलोकन भी किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्य रचना गर्ग ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि, अध्यक्ष, शिक्षकगण, अभिभावकों एवं सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, सामाजिक चेतना एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं।