DUSU Election Result 2026 LIVE: डूसू चुनाव की मतगणना जारी, अध्यक्ष पद पर ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय आगे
नई दिल्ली (यशभारत डिजिटल)। दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) चुनाव 2026 के वोटों की गिनती शनिवार सुबह से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। शुक्रवार को हुए मतदान में 40.46% वोट पड़े थे, जिसके बाद आज प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो रहा है। सुबह से ही मतगणना केंद्र के बाहर छात्रों और विभिन्न संगठनों का जमावड़ा लगा हुआ है, जबकि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 2 हजार से अधिक पुलिस और पैरामिलिट्री जवानों को तैनात किया गया है।
अध्यक्ष पद पर रोमांचक मुकाबला डूसू के सबसे हाई-प्रोफाइल अध्यक्ष (President) पद पर शुरुआती दौर से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के बीच सीधा और कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है।
शुरुआती रुझानों में ABVP के उम्मीदवार यश डबास ने बढ़त बनाई थी, लेकिन कुछ ही देर में NSUI के प्रत्याशी विजय शंकर मीना उन्हें पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गए। इसके बाद मतों के अगले राउंड में यश डबास ने एक बार फिर वापसी की और बढ़त हासिल की। हालांकि, ताजा रुझानों के मुताबिक दोनों उम्मीदवारों के बीच वोटों का अंतर बेहद कम है और बढ़त का यह खेल लगातार बदल रहा है।
उपाध्यक्ष और अन्य पदों का ताजा हाल
-
उपाध्यक्ष (Vice President): उपाध्यक्ष पद की रेस में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। इस पद पर निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु शौकीन शुरुआती राउंड से ही बढ़त बनाए हुए हैं। ABVP के ईशू मौर्य और NSUI के वीर चतरथ फिलहाल पीछे चल रहे हैं।
-
सचिव (Secretary): सचिव पद पर ABVP की उम्मीदवार रिया छावड़ी अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए हैं और NSUI की नम्रता चौधरी पर बढ़त बनाए रखी हैं।
-
संयुक्त सचिव (Joint Secretary): इस पद पर मुकाबला बेहद त्रिकोणीय हो गया है, जहाँ निर्दलीय प्रत्याशी विशेष यादव और NSUI के गोपाल चौधरी के बीच करीबी जंग जारी है।
हाईकोर्ट का सख्त रुख, विजय जुलूस पर पूरी तरह रोक इधर, दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनावों के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि परिणाम घोषित होने के बाद कैंपस, हॉस्टल या सड़कों पर किसी भी तरह का विक्ट्री (विजय) जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए हैं कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अवमानना और आपराधिक कार्रवाई की जाए।
-
झुंझुनूं: दिल्ली आश्रम से लौट रही श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में भीषण भिड़ंत; महिला समेत 2 की मौत, 4 घायल -
पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र: बोले- ‘विकसित भारत की यात्रा को गति दे रहे देश के युवा’ -
बीना होकर चलेंगी 2 त्योहार स्पेशल ट्रेनें: सुल्तानपुर व वाराणसी से मुंबई (LTT) के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा; रानी कमलापति और इटारसी में भी ठहराव -
इंदौर को बुदनी और नर्मदापुरम से मिलेगी सीधी रेल कनेक्टिविटी: इटारसी-भोपाल के बीच बड़ा जंक्शन बनेगा बुदनी; घटेगा यात्रा का समय -
ग्वालियर: GRMC और JAH अस्पताल बना विवादों का अखाड़ा; डीन और अधीक्षक पर गंभीर आरोप, बाबू बोला- ‘पूर्व अधीक्षक का है षड्यंत्र’ -
पश्चिम बंगाल उपचुनाव: नंदीग्राम में TMC प्रत्याशी का नाम वापस, कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन; सायोनी घोष ने BJP को बताया अनुशासित पार्टी -
नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार नाले में बही; 3 बच्चों और 2 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत -
शराब के नशे में टल्ली सिपाही ने राहगीरों से की अभद्रता, जमीन पर पटकी सरकारी राइफल! खबर मिलते ही SP ने कर दिया ऑन-द-स्पॉट सस्पेंड -
शिकारियों की खैर नहीं: कर्नाटक के जंगलों में उतरेगी ‘बेल्जियम शेफर्ड’ की ब्रिगेड, 5 टाइगर रिजर्व में संभालेंगी मोर्चा -
रिटायरमेंट के बाद 23.93 लाख की वसूली का आदेश रद्द, फिर भी पालन नहीं: राज्य सरकार के खिलाफ हाई कोर्ट में अवमानना याचिका दायर -
इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ से पहले छिड़ा पोस्टर वॉर: राहुल गांधी के दौरे से ठीक पहले शहर भर में लगे ‘झूठ की गूंज’ के होर्डिंग्स; कांग्रेस ने बताया बीजेपी की साजिश -
डेंगू के खिलाफ लड़ाई में भारत को मिलेगी बड़ी कामयाबी: 2027 में लॉन्च होगी देश की पहली एंटी-डेंगू वैक्सीन ‘Qdenga’, डॉ. रेड्डीज और जापानी कंपनी टेकेडा में हुआ करार -
जिला अस्पताल में व्यवस्था पर सवाल: कैजुअल्टी के बाहर प्रसूता ने दिया बच्चे को जन्म तेज प्रसव पीड़ा के बावजूद पहले कराई गई कागजी प्रक्रिया, परिजनों ने साड़ी की आड़ बनाकर कराया प्रसव -
Katni News: रेलवे स्टेशन के बाहर खाद्य दुकानों पर छापा, चलित लैब से मौके पर ही हुई मिलावट की जांच -
कैमोर: अस्पताल पहुंचे थे कलेक्टर, लेकिन चर्चा में आ गई 6वीं की सुरभि… जानिए क्यों खास है यह मुलाकात -
नालंदा विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच गूंजी स्वावलंबन और उद्यमिता की नई सोच,स्वदेशी जागरण मंच के स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित हुआ उद्यमिता सम्मेलन -
कटनी रेलवे स्टेशन के पास 72 बोतल अवैध विदेशी मदिरा जब्त, बिहार के दो आरोपी गिरफ्तार -
माय फेवरेट कलर इज ब्लू… अनुष्का की फर्राटेदार अंग्रेजी सुन भावुक हुए कलेक्टर, गोद में उठाकर दिया स्नेह -
जबलपुर में अजाक्स की संभागीय बैठक, कर्मचारी हितों के मुद्दों पर मंथन -
हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत व्याख्यान एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित,भारतीय ज्ञान परंपरा में हिंदी भाषा एवं साहित्य की भूमिका पर छात्राओं ने रखे विचार
