Site icon YASHBHARAT.COM

बीना होकर चलेंगी 2 त्योहार स्पेशल ट्रेनें: सुल्तानपुर व वाराणसी से मुंबई (LTT) के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा; रानी कमलापति और इटारसी में भी ठहराव

Vande Bharat: नए भगवा रंग और रोबोटिक फिनिशिंग के साथ पटरी पर दौड़ेगी वंदे भारत-MP के पर्यटन स्थलों की दिखेगी खूबसूरत झलक

बीना। आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व के अवसर पर ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेलवे ने बीना स्टेशन होकर दो ‘त्योहार स्पेशल’ ट्रेनें (Festival Special Trains) चलाने का निर्णय लिया है।

यह स्पेशल ट्रेनें सुल्तानपुर और वाराणसी से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT, मुंबई) के बीच चलाई जाएंगी। दोनों ही ट्रेनों के 4-4 फेरे होंगे, जिससे उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश होते हुए मुंबई की ओर जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट और आरामदायक सफर की अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

बीना, रानी कमलापति और इटारसी में रहेगा ठहराव

20 LHB कोच के साथ सुल्तानपुर-LTT स्पेशल का शेड्यूलिंग

रेलवे प्रशासन के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों में आधुनिक 20 LHB (लिंक हॉफमैन बुश) कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 14 थर्ड एसी इकोनॉमी (3E), 4 सामान्य (General) और 2 एसएलआर (SLR) कोच शामिल हैं।

त्योहारों के मौसम में मुंबई और यूपी के बीच सफर करने वाले मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए यह सेवा बेहद कारगर साबित होगी।बीना होकर चलेंगी 2 त्योहार स्पेशल ट्रेनें: सुल्तानपुर व वाराणसी से मुंबई (LTT) के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा; रानी कमलापति और इटारसी में भी ठहराव

Exit mobile version