कैमोर: अस्पताल पहुंचे थे कलेक्टर, लेकिन चर्चा में आ गई 6वीं की सुरभि… जानिए क्यों खास है यह मुलाकात

कैमोर: अस्पताल पहुंचे थे कलेक्टर, लेकिन चर्चा में आ गई 6वीं की सुरभि... जानिए क्यों खास है यह मुलाकात
कैमोर: अस्पताल पहुंचे थे कलेक्टर, लेकिन चर्चा में आ गई 6वीं की सुरभि… जानिए क्यों खास है यह मुलाकात

कैमोर: अस्पताल पहुंचे थे कलेक्टर, लेकिन चर्चा में आ गई 6वीं की सुरभि… जानिए क्यों खास है यह मुलाकात

“पांचवीं में कितने नंबर आए?”—कलेक्टर के सवाल पर सुरभि ने बताया 599 अंक

  • कैमोर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में छठवीं की छात्रा से हुआ आत्मीय संवाद; पढ़ाई के प्रति लगन की कलेक्टर ने की सराहना

कटनी : अस्पताल के महिला वार्ड में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर श्री आशीष तिवारी की नजर जब एक स्कूली छात्रा पर पड़ी, तो निरीक्षण का माहौल अचानक पढ़ाई और सपनों की चर्चा में बदल गया। छठवीं कक्षा की छात्रा सुरभि ने जब अपने 5वीं के परीक्षा परिणाम के बारे में बताया, तो कलेक्टर उसके शानदार अंकों और आत्मविश्वास से बेहद प्रभावित हुए।

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत शुक्रवार को कलेक्टर श्री आशीष तिवारी कैमोर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण करने पहुंचे थे। महिला वार्ड का जायजा लेते समय उनकी नजर सुरभि पर पड़ी, जो अपनी मामी के पास आई थी। नवजात बच्ची के जन्म के सिलसिले में अस्पताल पहुंची सुरभि से कलेक्टर ने सहज अंदाज में बातचीत शुरू की।

एक अंक छोड़कर हासिल किए 599 अंक

बातचीत के दौरान जब कलेक्टर ने पूछा—“पांचवीं कक्षा में कितने नंबर आए?”, तो सुरभि ने बिना किसी झिझक के उत्तर दिया—“600 में से 599 अंक।”

600 में से 599 अंकों का यह जवाब सुनते ही कलेक्टर श्री तिवारी के चेहरे पर प्रसन्नता छा गई। उन्होंने सुरभि की मेहनत, लगन और शैक्षणिक प्रदर्शन की जमकर सराहना की और उसे भविष्य में भी इसी आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

सामान्य सवालों के भी दिए सटीक जवाब

कलेक्टर और सुरभि के बीच संवाद यहीं नहीं रुका। कलेक्टर ने जब उससे कुछ सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे, तो सुरभि ने बिना संकोच और पूरी तत्परता से सही-सही उत्तर दिए। अस्पताल परिसर में हुआ यह आत्मीय संवाद वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा और प्रेरणा का विषय बना रहा।

Exit mobile version