बुधवार से शुरू हुए जैन समाज के आत्म शुद्धी के महापर्व पर्वराज पयूर्षण में प्रतिदिन हो रहे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन 

कटनी(YASHBHARAT.COM)। जैन समाज के बुधवार से शुरू हुए आत्म शुद्धि के महापर्व पर्वराज पयूर्षण के अवसर पर श्री 1008 चन्द्रप्रभ दिग.जैन बंगला मंदिर में बच्चों को डिजिटल प्रश्नमंच का आनोखा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आचार्य शांति सागर विद्या केन्द्र कटनी के 08 वर्ष से 16 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। जिन्हें संत्वाना पुरूस्कार वितरित किये गये। कार्यक्रम के आयोजन में ब्रम्हचारणी रूचि दीदी, श्रीमति मंजू पटवारी, श्रीमति मंजू जैन, श्रीमति प्रतीक्षा जैन, मनीष जैन का सराहनीय सहयोग रहा। इसी तारतम्य में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिग.जैन बड़े मंदिर में प्रतिदिन प्रातः गुरूभक्त मण्डल द्वारा संगीतमय पूजन, दोपहर में संगानेर राजस्थान से पधारे पं. उमेशचंद द्वारा तत्वार्थ सूत्र का वाचन एवं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जैन मिलन संस्था के अध्यक्ष अंकुर जैन ने बताया कि 19 सितम्बर दिन शनिवार को रात्रि में 9 बजे संस्था द्वारा धार्मिक आरती, नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन बड़े मंदिर में किया जा रहा है। दिग.जैन सोशल ग्रुप रायल के पूर्व अध्यक्ष अंकित जैन ने बताया कि झंडा बाजार स्थित महावीर कीर्ति स्तंभ में 24 घंटे णमोकार महामंत्र का अखण्ड पाठ आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सभी सधर्मी बन्धु, माताओ बहनों को शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की गई है।

Exit mobile version