
कटनी: जिले भर में ‘सेवा से संकल्प अभियान’ के शुभारंभ अवसर पर प्रधानमंत्री के जन्मदिन को अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और जनउल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, आंगनवाड़ी केंद्रों और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के घरों में “आशीर्वाद के दीये” जलाकर खुशियां बांटी गईं। कटनी शहर के चार प्रमुख स्थल—प्रेमनगर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) परिसर, घंटाघर, माधवनगर और गणेश चौक—दीपों की अलौकिक रोशनी से जगमगा उठे।
कार्यक्रम के दौरान गणेश चौक स्थित श्री गणेश मंदिर में आयोजित भव्य महाआरती के साथ ‘आशीर्वाद का दीया’ आयोजन का समापन हुआ।
वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान के प्रभारी सचिव संजीव सिंह की विशेष मौजूदगी रही। इनके अतिरिक्त, जिले के प्रमुख प्रशासनिक व सामाजिक प्रतिनिधि तथा अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए:
-
जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी: विधायक संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, महापौर प्रीति संजीव सूरी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन सोनी, प्रदेश संयोजक (मछुआरा संघ) श्याम निषाद, एमआईसी सदस्य सुभाष साहू, जयनारायण निषाद, सुरेंद्र गुप्ता, उमेंद्र अहिरवार, पार्षद गोविंद चावला, सीमा श्रीवास्तव, प्रभा गुप्ता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पारस जैन, समाजसेवी यज्ञदत्त मिश्रा, रवि खरे, आशीष गुप्ता, सुरेश सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रहरी, पूर्व पार्षद रचना गुप्ता, अमरीश वर्मा, कौशलेश मिश्रा।
-
प्रशासनिक अधिकारी: कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, निगमायुक्त तपस्या परिहार, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, डीएफओ गर्वित गंगवार, एसडीएम जितेंद्र पटेल, नगर निगम उपायुक्त द्वय शैलेश गुप्ता एवं प्रियंका झरिया।
-
शिक्षा व अन्य विभाग: शासकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य चित्रा प्रभात, शासकीय तिलक महाविद्यालय के प्राचार्य सुनील बाजपेयी सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी व अधिकारी।
पीएम आवास परिसर में दिखा उत्सव का माहौल
प्रधानमंत्री आवास (मल्टी) प्रेमनगर-रोशन नगर परिसर में लाभार्थियों ने अपने पक्के मकानों के बाहर दीप प्रज्वलित कर खुशियां साझा कीं। पक्के आवास मिलने की खुशी में जलाए गए इन दीयों ने समूचे परिसर को रोशन कर दिया और परिवारों में उत्साह का माहौल निर्मित किया।
ऐतिहासिक स्थलों और मंदिरों में जलाए गए दीप
नगर के ऐतिहासिक घंटाघर स्मारक स्थल, श्री हनुमान मंदिर (समदड़िया सिटी) तथा श्री गणेश मंदिर (गणेश चौक) पर दीप प्रज्वलित कर नागरिकों ने सेवा, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संकल्प लिया।
1,713 आंगनवाड़ी केंद्रों में बनी आकर्षक रंगोलियां
कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास) अब्दुल गफ्फार के मार्गदर्शन में जिले के सभी 1,713 आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और माताओं ने मिलकर दीप जलाए व सुंदर रंगोलियां बनाईं। साथ ही, ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ एवं ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की हितग्राही महिलाओं ने भी अपने-अपने घरों में सामूहिक रूप से दीये प्रज्वलित कर सेवा और सकारात्मकता की शपथ ली। सेवा से संकल्प अभियान: दीपों की रोशनी से जगमगाया कटनी, जनभागीदारी के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
-
कटनी में स्कूली वाहनों पर सख्ती: ई-रिक्शा से बच्चों के परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध, लापरवाही पर होगी कार्यवाही -
जनसमस्याओं का ‘ऑन द स्पॉट’ निपटारा: कैमोर में आज 13 पंचायतों के लिए शिविर, सीएम हेल्पलाइन व जनसुनवाई के मामलों का 100% होगा निराकरण -
निजी स्कूलों की मान्यता प्रक्रिया शुरू: सत्र 2027-28 के लिए 15 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन -
कटनी जिला अस्पताल: 14.5 करोड़ से बना क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक 15 अक्टूबर तक होगा शुरू -
भोपाल से बन रहे थे बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट! STF की जांच में बड़ा खुलासा, एजेंट नसीम अख्तर गिरफ्तार -
मंदिर के चांदी के मुकुट का हिस्सा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, चोरी में प्रयुक्त बाइक जब्त -
कटनी आर्ट्स एण्ड कॉमर्स ऑटोनॉमस कॉलेज में “सेवा संकल्प अभियान 2026” का शुभारंभ -
आशीर्वाद के दीयों से जगमगाया कन्या महाविद्यालय, सेवा का लिया संकल्प -
विश्वकर्मा जयंती पर गूंजे वैदिक मंत्र, हवन-पूजन में उमड़ा समाज,सिविल लाइन स्थित विश्वकर्मा मंदिर में हुआ आयोजन, एसपी अभिनय विश्वकर्मा का किया सम्मान -
MP के 47 निजी नर्सिंग कॉलेजों की 2,488 सीटों का सीट मैट्रिक्स जारी; BSC नर्सिंग की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू -
मुरैना में दो अलग-अलग वारदातें: NH-44 पर हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत; लुधावली में अधेड़ पर सरियों से हमला -
देशी कट्टा लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार 315 बोर का कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी पर पहले से छह मामले दर्ज -
कबाड़ की दुकान में करंट लगने से युवक की मौत, जिला अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा -
MP में बदला NHAI का सिस्टम: नेशनल हाईवे की खराब स्ट्रीट लाइट खुद देगी सिग्नल, CCMS तकनीक से रिमोट से ऑन-ऑफ होंगी लाइटें -
इंदौर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य रोड शो; CM डॉ. मोहन यादव ने लांच की ‘स्वामित्व योजना’, 50 लाख परिवारों को मिलेंगी पक्की रजिस्ट्री -
‘तमिलनाडु की धरती पर हिंदी न पढ़ाई जाए, ऐसा नहीं हो सकता’: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; नवोदय विद्यालयों के लिए जमीन देने का निर्देश -
अरब सागर में भिड़े भारत-पाक युद्धपोत: पाकिस्तान का PNS हुनैइन हुआ क्षतिग्रस्त, भारत का कोलकाता क्लास शिप सुरक्षित -
टाटा ग्रुप में बड़ा फैसला: एन. चंद्रशेखरन फिर बने टाटा संस के चेयरमैन, अगले 5 सालों के लिए मिली कमान -
सगाई के 6 महीने बाद अलग हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर कही यह बात -
गरीब सब्जी विक्रेताओं पर कार्रवाई, मुख्य मार्गों पर पसरा अतिक्रमण अनदेखा!,खाली चौराहों से सब्जी वालों को हटाया, सड़क तक दुकानें फैलाने वाले बड़े दुकानदारों पर कार्रवाई कब?
