Site icon YASHBHARAT.COM

देश का सबसे बड़ा IPO खुला: NSE में निवेश का मौका, जानिए प्राइस बैंड, लॉट साइज और सभी अहम बातें

ORIENT IPO

देश का सबसे बड़ा IPO खुला: NSE में निवेश का मौका, जानिए प्राइस बैंड, लॉट साइज और सभी अहम बातें

मुंबई/नई दिल्ली। शेयर बाजार के निवेशकों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। देश के सबसे बड़े शेयर बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) का बहुप्रतीक्षित आईपीओ (IPO) आज 17 सितंबर से आम निवेशकों के लिए खुल गया है। इस मेगा इश्यू के जरिए कंपनी करीब ₹22,562 करोड़ जुटाने की तैयारी में है।

शेयर का प्राइस बैंड और लॉट साइज

NSE ने इस IPO के लिए मजबूत प्राइस बैंड तय किया है:

एंकर इन्वेस्टर्स से जुटाए ₹6,746 करोड़

सार्वजनिक बोली शुरू होने से ठीक एक दिन पहले, 16 सितंबर को NSE ने दिग्गज एंकर निवेशकों से ₹6,746.2 करोड़ जुटाए हैं।

पूरा इश्यू है ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS)

यह IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है। इसका मतलब है कि इसके जरिए करीब 12.64 करोड़ शेयर मौजूदा शेयरधारक (जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, कनाडा पेंशन प्लान आदि) बेच रहे हैं। बिक्री से मिलने वाली पूरी राशि शेयरधारकों को जाएगी, कंपनी को कोई नया फंड नहीं मिलेगा।

NSE के शेयरों की लिस्टिंग बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 24 सितंबर को होना संभावित है। देश का सबसे बड़ा IPO खुला: NSE में निवेश का मौका, जानिए प्राइस बैंड, लॉट साइज और सभी अहम बातें

Exit mobile version