WhatsApp पर तुरंत बंद करें यह सेटिंग: एक अनजान APK फाइल से रायपुर के कारोबारी के 4.15 लाख रुपये साफ

WhatsApp पर आई फर्जी APK फाइल ने उड़ाए ₹4.15 लाख; लाभांडी के कारोबारी से 3 घंटे में डिजिटल ठगी

WhatsApp पर तुरंत बंद करें यह सेटिंग: एक अनजान APK फाइल से रायपुर के कारोबारी के 4.15 लाख रुपये साफ

रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत लाभांडी से एक हैरान कर देने वाला साइबर क्राइम का मामला सामने आया है। यहाँ एक थौक व्यापारी के व्हाट्सएप पर आई अनजान एपीके (APK) फाइल ने उनके बैंक खातों में सेंध लगाकर महज तीन घंटे के भीतर 4 लाख 15 हजार से अधिक रुपये पार कर दिए।

व्यापारी के मोबाइल में WhatsApp Auto-Download (ऑटो-डाउनलोड) फीचर ऑन था, जिसकी वजह से अनजान नंबर से आई फाइल खुद-ब-खुद मोबाइल में डाउनलोड होकर इंस्टॉल हो गई।

क्रेडिट कार्ड और बैंक अकाउंट दोनों को बनाया निशाना

रहेजा रेसीडेंसी, लाभांडी निवासी 35 वर्षीय थोक कारोबारी तनुज अग्रवाल ने बताया कि 12 सितंबर को उनके व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से फाइल आई थी। ऑटो-डाउनलोड फीचर चालू रहने के कारण वह बैकग्राउंड में खुद ही डाउनलोड हो गई।

साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज, FIR के बाद जांच शुरू

खातों से लगातार पैसे कटने का मैसेज देखकर कारोबारी के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (1930) पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद खम्हारडीह थाने में दी गई लिखित शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस साइबर सेल की मदद से मैसेज भेजने वाले नंबर और पैसे ट्रांसफर हुए बैंक खातों की तकनीकी जांच कर रही है।

सावधान रहें-तुरंत बंद करें WhatsApp का यह फीचर

साइबर विशेषज्ञों ने व्हाट्सएप यूजर्स को इस तरह के खतरनाक ‘APK Scam’ से सतर्क रहने की हिदायत दी है:

  1. ऑटो-डाउनलोड बंद रखें: व्हाट्सएप की Settings > Storage and Data में जाकर ‘When using mobile data’ और ‘When connected on Wi-Fi’ में सभी मीडिया और डॉक्युमेंट्स का ऑटो-डाउनलोड Off (डिसेबल) कर दें।

  2. फाइल पर क्लिक न करें: किसी भी अनजान नंबर या ग्रुप से प्राप्त होने वाली .apk फाइलों (जैसे RTO चालान, शादी का कार्ड या लॉटरी ऑफर) को भूलकर भी ओपन न करें।

  3. तुरंत उठाएं ये कदम: यदि कोई संदिग्ध फाइल डाउनलोड हो जाए, तो तुरंत मोबाइल डेटा/वाई-फाई बंद कर फोन को ‘Aeroplane Mode’ पर डालें और 1930 नंबर पर शिकायत करें

Exit mobile version