जनता के काम में देरी नहीं चलेगी”: कलेक्टर आशीष तिवारी ने विजयराघवगढ़ तहसील का किया औचक निरीक्षण, फर्द-बंटवारा में लापरवाही पर नायब तहसीलदार और रीडर को नोटिस

जनता के काम में देरी नहीं चलेगी”: कलेक्टर आशीष तिवारी ने विजयराघवगढ़ तहसील का किया औचक निरीक्षण, फर्द-बंटवारा में लापरवाही पर नायब तहसीलदार और रीडर को नोटिस

कटनी (यश भारत डॉअ कॉम)। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत कटनी कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने शुक्रवार को विजयराघवगढ़ संयुक्त तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सीधे नायब तहसीलदार न्यायालय पहुंचे और लंबित राजस्व प्रकरणों, अभिलेखों के रखरखाव और आम नागरिकों से जुड़े मामलों की जमीनी हकीकत परखी।

कलेक्टर ने तहसील परिसर में आए आम नागरिकों के पास खुद जाकर उनसे बातचीत की, उनके आने का कारण पूछा और समस्याओं के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

रीडर की टेबल पर रखी नस्ती की खुद की जांच, मौके पर कमियां कराईं पूरी

प्रशासनिक कसावट का सख्त रवैया तब देखने को मिला जब कलेक्टर ने रीडर की टेबल पर रखी बंटवारा नस्तियों में से एक प्रकरण को स्वयं निकालकर देखा:

नायब तहसीलदार व रीडर को कारण बताओ नोटिस के निर्देश

निरीक्षण के दौरान फर्द-बंटवारा एवं नक्शा प्रदर्शित न होने, अभिलेखों में नायब तहसीलदार के हस्ताक्षर और पद-मुद्रा की सील गायब मिलने पर कलेक्टर ने जवाबदेही तय की।

उन्होंने एसडीएम विजयराघवगढ़ श्रीमती निधि सिंह गोहल को निर्देश दिए कि नायब तहसीलदार श्री प्रेमलाल चौधरी और रीडर श्री मोहम्मद यूसुफ सिद्दीकी को तुरंत कारण बताओ (Show Cause) नोटिस जारी किया जाए।

समय-सीमा में निराकरण की हिदायत

कलेक्टर श्री तिवारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को दफ्तरों के बेवजह चक्कर न लगाने पड़ें। साथ ही अभिलेखों के सुरक्षित व व्यवस्थित रखरखाव पर जोर दिया।

निरीक्षण में ये वरिष्ठ अधिकारी भी रहे मौजूद: निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, वन मंडलाधिकारी श्री गर्वित गंगवार, एसडीएम विजयराघवगढ़ श्रीमती निधि सिंह गोहल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। जनता के काम में देरी नहीं चलेगी”: कलेक्टर आशीष तिवारी ने विजयराघवगढ़ तहसील का किया औचक निरीक्षण, फर्द-बंटवारा में लापरवाही पर नायब तहसीलदार और रीडर को नोटिस

iPhone 18 Pro सीरीज की धमाकेदार पहली सेल शुरू: Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें; जानें मॉडल, वेरिएंट और बैंक ऑफर्स

Exit mobile version