कन्या महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन,NSS से छात्राओं में विकसित होती है सेवा और नेतृत्व की भावना : डॉ. मेहरा

कन्या महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन,NSS से छात्राओं में विकसित होती है सेवा और नेतृत्व की भावना : डॉ. मेहर

 

कटनी। शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में शनिवार को अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को NSS की संरचना, उद्देश्यों, गतिविधियों और सामाजिक दायित्वों से अवगत कराना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ हुआ। मुख्य वक्ता रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शोभाराम मेहरा ने छात्राओं को NSS की स्थापना, उद्देश्य, ध्येय वाक्य एवं विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा भावना के साथ नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामुदायिक सहभागिता और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने छात्राओं से NSS की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता कर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने कहा कि NSS विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के साथ उनके आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संवेदनशीलता का विकास करता है। उन्होंने छात्राओं को सेवा कार्यों में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संयोजन NSS प्रभारी डॉ. शिल्पी सिंह ने किया। मंच संचालन डॉ. रीना मिश्रा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. प्रतिमा सिंह ने किया। कार्यशाला में महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Exit mobile version