हज़रत किबला भाईजान सरकार र.अ. का तीन दिवसी उर्स पाक मनाया गया

IMG 20240621 WA0010

कटनी। हज़रत किबला भाईजान सरकार र.अ. का तीन दिवसी उर्स पाक मनाया गया। हर साल की तरह इस साल भी बैंड हाल में तीन दिवसी उर्स पाक मुनकिद हुआ हजरत ख्वाजा मौलाना व मुर्शिदना हाजी मौलवी शाह मोहम्मद अतहर ( हजरत किबला भाईजान सरकार) का उर्स दिनांक 20 .21.22 जून को दरगाह के सज्जाद नशीन मौलवी शाह गुलाम मुस्तफा कादरी चिश्ती निजामी नियाजी उबैदि साहब की मौजूदगी में संपन्न हुआ जिसमें सिलसिले का फातिहा हुआ नज़्र पेश की गई और लंगर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया उर्स पाक में लखनऊ से तशरीफ़ लाये कव्वालों ने अपना कलाम पेश किया और उर्स शरीफ में कटनी शहर सहित देश भर के सरकार के चाहने वाले तशरीफ लाए व अपनी अक़ीदत पेश की उर्स शरीफ मे सभी समाज के लोग शामिल हुए ।

इसे भी पढ़ें-  राहुल गांधी के बयान पर शिवराज सिंह चौहान का पलटवार: बोले- 'फेल प्रोडक्ट' कर रहा है बीजेपी की 'एक्सपायरी डेट' की बात