Site icon Yashbharat.com

तालाब में डूबने से 11 वर्षीय बालक की मौत,

IMG 20260115 WA0045

तालाब में डूबने से 11 वर्षीय बालक की मौत

कटनी। कोतवाली थाना अंतर्गत बस स्टैंड चौकी क्षेत्र के कैलवारा खुर्द में दोस्तो के साथ तालाब में नहाने गए 11 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई जानकारी के अनुसार श्रेयांश पिता सुरेश चौधरी 11 वर्ष जो कि भरवारा से अपनी नानी के यहां कैलवारा आया हुआ था और आज दोपहर दोस्तो के साथ तालाब में नहाते समय वह गहरे पानी मे डूब गया। घटना की सूचना परिजनों को मिलने के बाद वे श्रेयांश को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुँचे थे जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version