Site icon Yashbharat.com

मध्य प्रदेश में एक और कोरोना योद्धा ने जान गंवाई, सुवासरा के थाना प्रभारी की कोरोना संक्रमण से मौत

03 01 2021 ramesh chandra gaud1 3 1 2021 202113 155816

मंदसौर के सुवासरा के थाना प्रभारी रमेशचंद्र गौड़ की इंदौर में अरविंदो हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी उम्र 55 वर्ष थी। वो कोरोना संक्रमण के बाद इलाज के लिए 28 दिसंबर को अरविंदो अस्पताल में भर्ती हुए थे। स्वजनों ने उनका अंतिम संस्कार इंदौर के पंचकुइया मुक्तिधाम पर किया। मुक्तिधाम में पुलिस विभाग द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस मौके पर पुलिस विभाग के आला अफसर भी मौजूद थे। उनके परिवार में पत्नी, उनकी माताजी और एक बेटा और बहू है।

अरविंदो अस्पताल के चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रवि डोशी के मुताबिक रमेशचंद्र गौड़ पिछले सात दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें गंभीर संक्रमण के दौरान ही उन्हें अस्पताल में लाया गया था। उनके दोनों फेफड़े संक्रमण के कारण काफी प्रभावित हुए थे। उनके फेफड़ों में एआरडीएस निमोनिया हो गया था। पिछले 10 दिन से वह आइसीयू में ही थे की हालत गंभीर होने के कारण उनका निधन हुआ। उनका वजन 110 किलो से अधिक था, उन्हें शुगर और बीपी की शिकायत भी थी। गौरतलब है कि पूर्ण संक्रमण के बाद पिछले नौ माह में कई पुलिसकर्मियों का निधन भी कोरोना संक्रमण से हो चुका है। इनके साथ ही कई डॉक्टरों और नर्सों की भी कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। कुछ कोरोना वॉरियर्स खुशकिस्मत रहे कि वह इस बीमारी से लड़कर फिर से घर पहुंच गए, लेकिन बाद में उन्हें भी कई समस्याअों का सामना करना पड़ रहा है। यह कोरोना वरियर्स कोविड संक्रमण के दौरान संक्रमित इलाकों और आम लोगों के बीच ड्यूटी करते रहें।

Exit mobile version