Site icon Yashbharat.com

मध्यप्रदेश में पटाखा कारोबारियों को सुविधा, अब लाइसेंस आनलाइन ही मिलेगा

yashbharatnew

जबलपुर। जबलपुर सहित मध्य प्रदेश में दीपावली से पहले पटाखा कारोबारियों को नई सुविधा प्रदान की गई है। अब फुटकर और थोक पटाखा कारोबारियों को कलेक्टर कार्यालय स्थित शस्त्र शाखा के चक्कर नहीं लगाने होंगे।

कोविड संक्रमण को देखते हुए शासन ने कम अवधि वाले अस्थाई लाइसेंस और स्थाई लाइसेंस की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है ।अब घर बैठे किया किसी भी एमपी कियोस्क सेंटर से कारोबारी लाइसेंस का रिन्यूअल करा सकते हैं।

यह काम प्रारंभ भी हो चुका है। एक बड़ा फायदा यह भी मिला कि लोगों की भीड़ शस्त्र शाखा में नहीं पहुंची है। पिछले साल तक सैकड़ों लोगों की भीड़ रोजाना एक कमरे में जमा होती थी, वही कागजी प्रक्रिया पूरी करने में कर्मचारी अधिकारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

इस बार शस्त्र शाखा पूरी तरह से खाली है, और सिर्फ कर्मचारी ही कमरों में नजर आते हैं। दीपावली के पहले ही जिले के विभिन्न स्थानों पर पटाखा बाजार लगाए जाते हैं। शहर और उपनगरीय इलाकों को मिलाकर लगभग 500 से ज्यादा दुकानें अस्थाई तौर पर पटाखा बाजारों में लगती है।

शासन की इस पहल का कारोबारियों ने भी स्वागत किया है, क्योंकि उन्हें सभी जानकारी शासन के पोर्टल पर उपलब्ध है। उसी के तहत वे अपना आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत कर देते हैं। गौरतलब है कि शहर में बड़ी मात्रा में पटाखा का व्यवसाय है। उपनगरीय क्षेत्रों के अलावा शहर के अंदर कई स्थानों पर पटाखा बाजार लगता है। जहां आसपास के गांव से जुडे लोग थोक में पटाखा खरीदने आते हैं। जिसके लिए हर साल कलेक्टर कार्यालय से लाइसेंस दिए जाते थे।

Exit mobile version