Site icon Yashbharat.com

जमीनी विवाद में पन्ना के कृष्णगढ़ में चली गोलिया दो गंभीर घायल, इलाज के लिए कटनी लाये गए

Screenshot 20260115 145121 WhatsApp2

जमीनी विवाद में पन्ना के कृष्णगढ़ में चली गोलिया दो गंभीर घायल, इलाज के लिए कटनी लाये ग

कटनी- पडोसी जिले पन्ना के कृष्णगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पहले महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला दर्ज हुआ, वहीं अगले ही दिन विवाद बढ़कर खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना में गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे को सिर में चोट आई है। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कटनी रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कृष्णगढ़ निवासी सबीना अख्तर पति स्वर्गीय अकरम खान का अपने देवर अफजल खान उर्फ रानू से जमीनी विवाद चल रहा था। पति की मृत्यु के बाद सबीना को कथित रूप से लगातार परेशान किया जा रहा था, जिससे वह कुछ समय से अपने मायके ग्राम ककरेहटी में रह रही थी। 14 जनवरी को सबीना अख्तर अपने बच्चों के साथ अपने

भाई मोहम्मद रईस के साथ कृष्णगढ़ स्थित अपने घर पहुंची थी। इसी दौरान अफजल खान द्वारा यह कहते हुए अपमानित किया गया कि उसका यहां कोई अधिकार नहीं है और वह वापस चली जाए। इस बात को लेकर विवाद हुआ, जिस पर सबीना अख्तर ने पवई थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर क्रमांक 0021/2026 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।

 

इसी विवाद के क्रम में गुरुवार को हालात और अधिक बिगड़ गए। बताया जा रहा है कि सबीना अख्तर का भाई मोहम्मद रईस, जो पहले से उसके साथ आया हुआ था, उसी समय मौके पर मौजूद था। कहासुनी बढ़ने पर आरोप है कि अफजल खान ने मोहम्मद रईस पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं अपने बचाव में मोहम्मद रईस द्वारा डंडे से किए गए वार में अफजल खान के सिर में चोट आई। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से गोली से घायल मोहम्मद रईस को पवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल कटनी रेफर किया गया। कुछ समय बाद घायल अफजल खान को भी पवई स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उसे भी कटनी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी भावना दांगी एवं थाना प्रभारी सुशील कुमार दलवल पुलिस बल के साथ पवई स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। पुलिस द्वारा दोनों घटनाओं को आपस में जोड़कर सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

Exit mobile version