Site icon Yashbharat.com

शासकीय कन्या महाविद्यालय में मिशन लाईफ के अंतर्गत पोषण वाटिका,न्यूट्रिशन गार्डन का सफल आयोजन

IMG 20260418 WA0040

शासकीय कन्या महाविद्यालय में मिशन लाईफ के अंतर्गत पोषण वाटिका,न्यूट्रिशन गार्डन का सफल आयोज

 

कटनी -शासकीय कन्या महाविद्यालय में मिशन लाईफ के अंतर्गत पोषण वाटिका (न्यूट्रिशन गार्डन) का सफल आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में तुलसी, मीठा नीम, पुदीना आदि औषधीय एवं पोषक पौधों को रोपा गया। पौधरोपण के दौरान कम्पोस्ट खाद का उपयोग किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण और पोषण सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात, समिति प्रभारी डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, समिति सदस्य डॉ. रीना मिश्रा, डॉ. अपर्णा मिश्रा, कुमारी शिल्पी सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. विमला मिंज, डॉ. अमिताभ पाण्डेय, प्रो. के.जे. सिन्हा, प्रो. बंदना मिश्रा, डॉ. रंजना वर्मा, डॉ. अनिल द्विवेदी सहित समस्त स्टॉफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

यह गतिविधि छात्राओं में स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण एवं पोषण के महत्व को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक कदम साबित हुई।

Exit mobile version