अब बेसिक गणित से 10वीं पास छात्र भी बन सकेंगे इंजीनियर, 11वीं में मैथ्स-साइंस लेने का रास्ता साफ
अब बेसिक गणित से 10वीं पास छात्र भी बन सकेंगे इंजीनियर, 11वीं में मैथ्स-साइंस लेने का रास्ता साफ
अब बेसिक गणित से 10वीं पास छात्र भी बन सकेंगे इंजीनियर, 11वीं में मैथ्स-साइंस लेने का रास्ता साफ
भोपाल। मध्यप्रदेश बोर्ड (MP Board) के स्कूली छात्रों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने एक बड़ा नियम बदलते हुए आदेश जारी किया है, जिससे अब 10वीं कक्षा में ‘सामान्य/बेसिक गणित’ पढ़ने वाले विद्यार्थी भी 11वीं कक्षा में विज्ञान संकाय (PCM – भौतिकी, रसायन शास्त्र और गणित) चुन सकेंगे।
अब तक की व्यवस्था के अनुसार, हायर सेकेंडरी (11वीं-12वीं) में गणित और विज्ञान संकाय में प्रवेश लेने के लिए 10वीं में ‘विशिष्ट गणित’ और विज्ञान विषय का होना अनिवार्य था। माशिमं के इस नए आदेश ने पुरानी बंदिशों को खत्म कर दिया है।
किसको मिलेगा सबसे बड़ा फायदा?
निर्णय बदलने की छूट: 9वीं में बेसिक गणित चुनने वाले ऐसे छात्र जो बाद में अपना मन बदलकर 11वीं में मैथ्स-साइंस पढ़कर इंजीनियरिंग या साइंस फील्ड में जाना चाहते थे, उनके लिए रास्ते खुल गए हैं।
तनाव से मुक्ति: 10वीं की परीक्षा के दौरान गणित के डर से मुक्ति मिलेगी और भविष्य के विकल्प भी बंद नहीं होंगे।