चंद्र गोचर और मंगल की तीखी नजर: 13 सितंबर तक इन 3 राशियों के लिए ‘रेड अलर्ट’, रहें संभलकर
चंद्र गोचर और मंगल की दृष्टि: जल तत्व की इन 3 राशियों (कर्क, वृश्चिक, मीन) को 13 सितंबर तक रहना होगा सावधान
Rashi
चंद्र गोचर और मंगल की तीखी नजर: 13 सितंबर तक इन 3 राशियों के लिए ‘रेड अलर्ट’, रहें संभलकर
नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रह 11 सितंबर की रात को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर कर चुके हैं। इस गोचर के साथ ही मिथुन राशि में विराजमान मंगल की चतुर्थ दृष्टि सीधे चंद्रमा पर पड़ रही है।
अग्नि तत्व प्रधान मंगल और जल तत्व प्रधान चंद्रमा का यह योग जल तत्व की तीन राशियों—कर्क, वृश्चिक और मीन के लिए काफी संवेदनशील माना जा रहा है। इन राशियों के जातकों को 13 सितंबर तक मानसिक तनाव, चिड़चिड़ापन और गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस दौरान कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें।
3 राशियों पर असर और बचाव के उपाय
कर्क राशि (Cancer):
असर: मंगल आपके द्वादश (12वें) भाव में हैं और राशि स्वामी चंद्रमा पर दृष्टि डाल रहे हैं। धन के मामलों में लापरवाही से आर्थिक नुकसान हो सकता है। परिवार में बातचीत के दौरान संयम रखें और 13 सितंबर तक बड़ा कारोबारी फैसला न लें।
उपाय: रोजाना शिव चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio):
असर: पारिवारिक और सामाजिक स्तर पर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। यात्रा के दौरान सामान की सुरक्षा करें और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। हालांकि, नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं।
उपाय: रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मीन राशि (Pisces):
असर: अत्यधिक गुस्सा और चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें और पार्टनर पर अपनी बातें थपने से बचें। सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल अर्पित करें और योग-ध्यान करें।