अवैध शराब बिक्री पर आबकारी विभाग का शिकंजा: 140 पाव देशी मदिरा जब्त, 4 पर मामला दर्ज

अवैध शराब बिक्री पर आबकारी विभाग का शिकंजा: 140 पाव देशी मदिरा जब्त, 4 पर मामला दर्ज

कटनी। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशन में आबकारी विभाग की टीम ने विभिन्न ग्रामीण इलाकों में छापामार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध देशी शराब जब्त की है।

आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी व सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशाराम उइके के नेतृत्व में आबकारी वृत्त-3 के अंतर्गत आने वाले ग्राम हिरवारा, पिपरिया, गाताखेड़ा, सिंगनपुरी, निवार एवं सलैया में अचानक दबिश दी गई।

25.2 बल्क लीटर शराब बरामद कार्रवाई के दौरान अलग-अलग स्थानों से 60 पाव प्लेन और 80 पाव मसाला मदिरा सहित कुल 140 पाव देशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 25.2 बल्क लीटर आंकी गई है।

4 केस दर्ज, कार्रवाई जारी रहेगी मामले में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(अ) के तहत कुल 4 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

कार्रवाई में ये रहे शामिल इस संयुक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रवीण रतन वरकड़े, परिवीक्षाधीन आबकारी उप निरीक्षक सीमा कोल, मुख्य आरक्षक राजेश गोटिया, चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी तथा आरक्षक अनुराग शर्मा, रवि राज एवं सिमरन उरमलिया की मुख्य भूमिका रही।

Exit mobile version