BRICS समिट से पहले दिल्ली पहुंचे पुतिन-पेजेश्कियान, पीएम मोदी बोले- ‘विश्व कल्याण के लिए होगी सार्थक चर्चा’
BRICS समिट 2026: पुतिन पहुंचे दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति से शाम को मिलेंगे पीएम मोदी; जानें सम्मेलन में शामिल हो रहे दिग्गज वैश्विक नेताओं की पूरी लिस्ट
BRICS समिट 2026: पीएम मोदी ने संस्कृत श्लोक से दिया 'सद्भाव और संवाद' का संदेश, भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन
BRICS समिट से पहले दिल्ली पहुंचे पुतिन-पेजेश्कियान, पीएम मोदी बोले- ‘विश्व कल्याण के लिए होगी सार्थक चर्चा’
नई दिल्ली (यशभारत डॉट कॉम )। 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन को लेकर राजधानी दिल्ली में दुनिया भर के शक्तिशाली नेताओं का जुटना शुरू हो चुका है। तड़के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पालम एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने के साथ ही भारत का कूटनीतिक शक्ति-प्रदर्शन शुरू हो गया है।
पूरे शहर को कड़ी सुरक्षा के बीच अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई प्रमुख वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकों (Bilateral Meetings) का दौर जारी रखेंगे।
आज पीएम मोदी की अहम मुलाकातें
मोदी-पुतिन वार्ता: पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुखोई-57 (Sukhoi 57), S-400 मिसाइल डिलीवरी, क्रूड ऑयल और लोकल करेंसी में कारोबार को लेकर गहन चर्चा होगी।
ईरान के राष्ट्रपति से बैठक: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान आज दिल्ली पहुंच रहे हैं। शाम सवा 6 बजे (6:15 PM) पीएम मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता होगी, जिसमें मध्य पूर्व (Middle East) के बिगड़े हालात पर चर्चा संभव है।
शी जिनपिंग का शनिवार को आगमन: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार दोपहर 12:25 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। शाम को पीएम मोदी के साथ उनकी ऐतिहासिक द्विपक्षीय वार्ता तय है।
BRICS समिट में आ रहे वैश्विक नेताओं की आधिकारिक लिस्ट