Friday, May 15, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय महिला दिवस पर व्याख्यान

कटनी। शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में आज प्राचार्य डॉक्टर चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत राष्ट्रीय महिला दिवस पर व्याख्यान आयोजन किया गया।

मुख्य वक्ता डॉ रीना मिश्रा ने महिला सशक्तिकरण महिलाओं को वह मजबूती प्रदान करता है, जो उन्हें उनके हक के लिए लड़ने में मदद करता है। हम सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए, उन्हें आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए।

इक्कीसवीं सदी नारी जीवन में सुखद सम्भावनाओं की सदी है। महिलाएँ अब हर क्षेत्र में आगे आने लगी हैं। छात्राओं ने कई नई बातों को जाना व सीखा। इस अवसर पर अनिका वालिया, सपना झरिया, प्रेमलाल कावरे, समस्त महाविद्यालय परिवार की उपस्थित रही। कार्यक्रम की संयोजक डॉ स्मिता मसीह रहीं l

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम