अगहन मास 2026: भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय महीना 25 नवंबर से शुरू, जानें किन 4 चीजों के दान से मिलता है अक्षय पुण्य

Janmashtami Muhurt: 16 अगस्त को विशेष शुभ मुहूर्त और लक्ष्मी‑नारायण योग से मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक एवं मकर राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

अगहन मास 2026: भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय महीना 25 नवंबर से शुरू, जानें किन 4 चीजों के दान से मिलता है अक्षय पुण्य

  • भगवद्गीता में स्वयं श्रीकृष्ण ने कहा है— ‘महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं’
  • पीले वस्त्र, गुड़, अन्न और घी का दान करने से घर में आती है सुख-समृद्धि

धर्म डेस्क। सनातन धर्म में अगहन मास—जिसे मार्गशीर्ष मास भी कहा जाता है—को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। भगवान श्रीकृष्ण की उपासना और दान-पुण्य के लिए विशेष महत्व रखने वाला यह महीना 25 नवंबर से शुरू हो रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पूरे माह में भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ जरूरतमंदों की मदद करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

गीता में श्रीकृष्ण ने बताया इस माह का महत्व भगवान श्रीकृष्ण को मार्गशीर्ष मास अत्यंत प्रिय है। इस बात का उल्लेख स्वयं भगवान ने श्रीमद्भगवद्गीता के दसवें अध्याय में किया है। वे कहते हैं— “मासानां मार्गशीर्षोऽहम्” अर्थात महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं। यही कारण है कि इस महीने में किए गए जप, तप और दान का फल कई गुना बढ़कर मिलता है।

अगहन मास में इन 4 चीजों का दान है बेहद शुभ

  1. पीले वस्त्रों का दान: भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण को पीला रंग अत्यंत प्रिय है। ऐसे में अगहन मास के दौरान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को पीले कपड़े, धोती या शीत ऋतु के अनुसार पीले गर्म वस्त्र दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे श्रीहरि की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
  2. गुड़ का दान: ज्योतिष और धर्म शास्त्रों में गुड़ को मिठास, ऊर्जा और शुभता का प्रतीक माना गया है। इस माह में गरीबों या जरूरतमंदों को गुड़ अथवा गुड़ से बनी मिठाइयां दान करने से परिवार में प्रेम, मधुरता और आपसी सौहार्द बढ़ता है।
  3. अन्न का दान: शास्त्रों में अन्नदान को महादान कहा गया है। किसी भूखे व्यक्ति को भोजन कराना साक्षात ईश्वर की सेवा के समान है। अगहन मास में अपनी सामर्थ्य के अनुसार गेहूं, चावल, दाल या पका हुआ भोजन दान करने से घर के भंडार सदैव भरे रहते हैं और कभी अन्न की कमी नहीं होती।
  4. घी का दान: शुद्ध घी का उपयोग सभी धार्मिक अनुष्ठानों और हवन-पूजन में किया जाता है। इस पवित्र महीने में मंदिरों में दीपक जलाने के लिए घी अर्पित करने के साथ-साथ जरूरतमंदों को घी दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता आती है।
इसे भी पढ़ें-  रामलला की नगरी अयोध्या से सीधे जुड़ेगी माता सीता की जन्मभूमि जनकपुर धाम: भारतीय रेलवे ने दी नई साप्ताहिक ट्रेन को हरी झंडी; जानें रूट, स्टॉपेज और शेड्यूल

भाव और सामर्थ्य का रखें विशेष ध्यान

धर्म शास्त्रों के अनुसार, दान सदैव अपनी सामर्थ्य, श्रद्धा और सामने वाले की वास्तविक आवश्यकता को ध्यान में रखकर करना चाहिए। सनातन परंपरा में दान का वास्तविक अर्थ केवल वस्तु देना नहीं, बल्कि निस्वार्थ सेवा, करुणा और सद्भाव की भावना रखना है।श्रीकृष्ण का प्रिय महीना