भोपाल। सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए एम्स भोपाल के डिप्टी डायरेक्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह मध्य प्रदेश के रीवा जिले के प्रतिष्ठित परिवार से हैं। उनके दादाजी वकील थे जबकि उनके पिता एडिशनल एसपी के पद से रिटायर हुए थे। दोनों का स्वर्गवास हो चुका है। डीपी सिंह के दो बेटे हैं। एक बेटा दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़ाई कर रहा है जबकि बड़ा बेटा जबलपुर में ग्रेजुएशन कर रहा है।
40 लाख का बिल पास करने के बाद रिश्वत लेने आए थे: सीबीआई
प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन के बाद सीबीआई ने बताया कि धीरेंद्र प्रताप सिंह ने फार्मासिस्ट से इंटरनेट कॉलिंग के बाद और रिश्वत की रकम प्राप्त करने से पहले ही बिल पास कर दिया था। ऑफिस से बिल पास करने के बाद रिश्वत की रकम लेने के लिए निकले थे तभी सीबीआई ने गिरफ्तार किया। सीबीआई आय से अधिक संपत्ति के मामले में छानबीन कर रही है। समाचार लिखे जाने तक धीरेंद्र प्रताप सिंह के पास 2 करोड रुपए की संपत्ति होने का पता चला है। सीबीआई अब उनके और उनके परिवार जनों के बैंक डिटेल खंगालने की तैयारी कर रही है। सीबीआई एसपी पीके पाण्डेय ने लोगों से अपील कि रिश्वत लेने वाले लोगों की सीबीआई से तुरंत शिकायत करें।
बोला- ससुर ने दिए 7 लाख रुपए
सीबीआई ने बताया कि धीरेंद्र प्रताप सिंह के ब्रीफकेस से ₹700000 नगद बरामद हुए हैं। पूछने पर बताया कि यह पैसे उनके ससुर ने उन्हें दिए हैं। श्री सिंह के ससुर भी वकील थे। कोरोनावायरस की दूसरी लहर में संक्रमित हो जाने के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी। अधिकारियों का कहना है कि श्री सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। म्यूचुअल फंड में 80 लाख रुपए निवेश किए गए हैं। सीबीआई इसका सोर्स पता करने की कोशिश कर रही है।
धीरेंद्र प्रताप सिंह हमेशा प्रमुख पदों पर रहे
धीरेन्द्र सिंह IIITM ग्वालियर में डिप्टी रजिस्ट्रार रहे। इसके बाद वर्ष 2017 में प्रमोशन पाकर वह जॉइंट रजिस्ट्रार बन गए। इसी बीच अप्रैल 2017 में डिपुटेशन में IIFM भोपाल में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ रहे। वर्ष 2005 में वह एडवांस मटेरियल एण्ड प्रोसेस रिसर्च इंस्टीट्यूट (AMPRI) भोपाल में सेक्शन ऑफिसर रहे। दिसंबर 2020 में एम्स डिप्टी डायरेक्टर बने।
Related Articles
-
विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस पर कटनी में हुआ भव्य हिंदू महासम्मेलन,संतों के सानिध्य में जिलेभर से जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, सामाजिक समरसता, संगठन और सेवा कार्यों पर दिया जोर -
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर महापौर ने दी हार्दिक शुभकामनाए,प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति एवं विकास के पथ पर अग्रसर : महापौर -
सायना महाविद्यालय में आयोजित हुआ फोटोग्राफी वर्कशॉप,फोटोग्राफी की कुशलता से युवाओं में बढ़ेंगे रोजगार एवं सुनहरे भविष्य के अवसर -
अब क्लास में बैठकर ही सांची स्तूप और मांडू की सैर करेंगे बच्चे, पुरातत्व विभाग की अनोखी पहल -
इंदौर: ‘अहिल्या पथ योजना’ के विरोध में किसानों का IDA दफ्तर पर जोरदार धरना, 1400 हेक्टेयर जमीन पर लगे प्रतिबंध हटाने की मांग -
सांदीपनि स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों को मिलेगा मनपसंद स्कूल चुनने का मौका: 25 सितंबर तक होगी काउंसलिंग, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश -
MP में ‘स्वामित्व योजना’ का शुभारंभ: 50 लाख संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री, सीएम मोहन यादव और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन होंगे शामिल -
FSSAI की बड़ी कार्रवाई: गणेश प्रोडक्ट्स का फूड लाइसेंस सस्पेंड, हरियाणा में 7,600 किलो मिलावटी पनीर नष्ट -
त्योहारी सीजन में कटनी रेल यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें: अक्टूबर में दर्जनों ट्रेनें रद्द, देखें प्रभावित ट्रेनों की पूरी सूची -
खरगोन उच्छिष्ट महागणपति मंदिर: गोद में नील सरस्वती, अग्नि में गणेश के दर्शन की मान्यता, 25 सितंबर को विशेष यज्ञ -
शराब के लिए अड़ीबाजी और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग निरूद्ध,उमरियापान पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दर्ज हुए थे प्रकरण -
बातचीत के बहाने युवक को घर बुलाया, फिर अपहरण कर बेरहमी से पीटा सिगरेट से हाथ-पीठ दागने का आरोप, मुख्य आरोपी अन्नू माली समेत दो गिरफ्तार; दो फरार -
अब 10 अक्टूबर तक मिलेगा जलकर राहत योजना का लाभ,नागरिकों की मांग एवं योजना को मिले सकारात्मक प्रतिसाद पर बढ़ाई गई अंतिम तिथि,बकायादार उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत छूट का लाभ लेने का अवसर -
प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प से प्रकाशित होगा शहर,नगर निगम द्वारा चार स्थलों में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम का भव्य आयोजन कल -
भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का पहला मध्यप्रदेश दौरा: इंदौर-उज्जैन में रहेंगे, शिप्रा आरती और भस्म आरती में होंगे शामिल -
बाड़ी में उगा रखे थे गांजे के 32 पौधे, बड़वारा पुलिस ने आरोपी को दबोचा,21 किलो हरे गांजे के पौधे जब्त, कीमत करीब 2.04 लाख रुपये -
चेतनोदय तीर्थ की भूमि नहीं बिकेगी, जैन समाज ने महासभा में लिया सर्वसम्मत निर्णय,धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा समर्पित भूमि के विक्रय पर रोक, तीर्थ क्षेत्र के संरक्षण और विकास का लिया संकल्प -
कन्या महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े में पुस्तक प्रदर्शनी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन,भारतीय ज्ञान परंपरा से छात्राओं को जोड़ने का किया जा रहा प्रयास -
यूजीसी बिल के विरोध में अनशन, 18 को आत्मदाह की चेतावनी,सांसद को आंदोलन स्थल पर बुलाकर मांगें सुनने की मांग, 7 सितंबर से कलेक्ट्रेट के सामने जारी है अनशन -
मुरैना: पोरसा में ईको कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो जैन समाज के युवकों की मौके पर मौत
