Site icon Yashbharat.com

राहुल दुबे को बजरंग दल महाकौशल प्रांत की कमान

IMG 20260107 WA0030 1

राहुल दुबे को बजरंग दल महाकौशल प्रांत की कमा

कटनी- विगत दिनों विश्व हिंदू परिषद महाकौशल प्रांत की प्रांत बैठक रीवा जिले में संपन्न हुई जिसमें दो दिवस तक 6 मासिक कार्यों की समीक्षा एवं योजना तैयार की गई बैठक के अंतिम सत्र में संगठन में परिवर्तन की दृष्टि से महत्वपूर्ण रूप से कटनी जिले में निवासरत राहुल दुबे को महाकौशल प्रांत का संयोजक नियुक्त किया गया जिससे पूरे प्रांत के कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं ऊर्जा का संचार हुआ, आपको बता दें कि राहुल दुबे कटनी जिले के एक छोटे से ग्राम से होते हुए विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के अनेकों दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं पूर्व में उन्होंने खंड-प्रखंड – नगर -जिला संयोजक इसके बाद विश्व हिंदू परिषद के सबसे महत्वपूर्ण दायित्व जिला मंत्री में 2 वर्षों का सफल निर्वहन करते हुए विश्व हिंदू परिषद का समाज के अंदर संवाद एवं विश्वास स्थापित किया
राहुल दुबे के कार्य कौशल एवं संगठन सूझ बुझ को देखते हुए प्रांतीय शीर्ष नेतृत्व ने ऊन पर भरोसा जताते पदाधिकारी ने पूर्ण विश्वास जताते हुए बजरंग दल प्रान्त सह संयोजक नियुक्त किया, नेतृत्व, शिक्षा और कौशल विकास को इन्होंने हमेशा बढ़ावा दिया जिला मंत्री रहते हुए इन्होंने संगठनात्मक कार्यों में अपनी सक्रियता एवं समाज हितों के प्रति प्रतिबद्धता सदैव जताई जिसको देखते हुए विहिप बजरंग दल ने इन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।प्रांत जिले के सभी कार्यकर्ताओं ने इस घोषणा का स्वागत किया और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठनात्मक विस्तार एवं समाज हितों से जुड़े कार्य और अधिक सशक्त होंगे।

Exit mobile version