Site icon Yashbharat.com

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी चंदन यादव शनिवार को रहेंगे जिले के प्रवास पर

IMG 20260109 WA0050

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी चंदन यादव शनिवार को रहेंगे जिले के प्रवास प

कटनी-मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी चंदन यादव शनिवार को जिले के प्रवास पर रहेंगे वे यहां स्थानीय सर्किट हाउस में ठहरेंगे।श्री यादव जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी चंदन यादव शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे जिला मुख्यालय के आस्था पैलेस स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में शामिल होंगे।इसके पश्चात वे दोपहर 1 बजे से जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट कर पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी पार्टी से संबंधित कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी देंगे। इसके उपरांत श्री यादव जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।

Exit mobile version