Site icon Yashbharat.com

Lokayukta Raid : महिला उपसचिव और शिक्षक पति रिश्वत लेते गिरफ्तार

images 32

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकायुक्त पुलिस ने महिला रोजगार सहायक (ग्राम पंचायत उपसचिव) नीतू भार्गव एवं उनके शिक्षक पति विनय भार्गव को गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस का दावा है कि उन्होंने दोनों कर्मचारियों को ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

भोपाल लोकायुक्त को 8 जुलाई को वैभव भार्गव ने बिलों के भुगतान के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत दी थी। आवेदक ग्राम पंचायत दिल्लौद में दो सड़कों का निर्माण मनरेगा योजना के तहत ठेकेदारी से कर रहा है। इसमें मजदूरों का भुगतान और मशीनी कार्य के भुगतान के लिए पूर्व में 30 हजार रुपए ले लिए थे। इसके बाद और 50 हजार रुपए और देने का दबाव बना रहे थे।
प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी के उसके घर दिल्लौद बुलाने पर लोकायुक्त टीम आवेदनकर्ता के साथ गुरुवार सुबह पहुंची, लेकिन आरोपी ने आवेदनकर्ता को करोंद चौराहा बुलाया। फिर एक घंटे बाद मनोहर डेयरी की पार्किंग में बुलाया। यहां जैसे ही रिश्वत ली तभी लोकायुक्त निरीक्षक डॉ. सलिल शर्मा, वीके सिंह की टीम ने आरोपी नीतू भार्गव व उसके पति विनय भार्गव को पकड़ लिया।
आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
Exit mobile version