cold wave forecast मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान लोगों के लिए परेशानी पैदा करने वाला है। भीषण शीत लहर की चपेट में लगभग पूरा प्रदेश थर थर कांप रहा है। 9 जिलों में ठंड का कर्फ्यू सा लग गया जो आगे भी जारी रहने का पूर्वानुमान है।
मध्य प्रदेश में लोगों को चार दिवारी के भीतर रहने के लिए मजबूर कर रही हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र द्वारा टोटल 9 जिलों के लिए चेतावरी जारी की गई है। इनमें से तीन जिलों में पाला पड़ने की संभावना है। दो जिलों में तीव्र शीतलहर और चार जिलों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा।
मौसम का पूर्वानुमान
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मौसम केंद्र भोपाल की ओर से जारी मौसम का पूर्वानुमान एवं किसान मौसम बुलेटिन के अनुसार सागर, छतरपुर और गुना जिलों में पाला पड़ने की संभावना है। इसके अलावा छतरपुर, ग्वालियर और दतिया में सीवियर कोल्ड वेव चलेगी। इसके कारण हवा के सीधे संपर्क में आने वाले लोगों को कई प्रकार की बीमारियों का खतरा है। सागर,गुना के अलावा छतरपुर और दतिया के कुछ इलाकों में कोल्ड वेव चलेगी।

