Site icon Yashbharat.com

Katni News: मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम डिठवारा पहुंचे कलेक्टर; शासकीय अनाज गोदाम का निरीक्षण कर किसानों से की सीधी चर्चा

कटनी। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने ग्राम डिठवारा स्थित शासकीय अनाज गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अनाज लेने पहुंचे किसानों से सीधा संवाद कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उनसे मिल रहे लाभों का जायजा लिया। निरीक्षण के अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, एसडीएम कटनी श्री जितेन्द्र पटेल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

किसानों से संवाद कर योजनाओं की ली जानकारी

कलेक्टर श्री तिवारी ने अनाज गोदाम पहुंचे किसान श्री चंदूलाल साहू से आत्मीय बातचीत की और उनसे ‘पीएम किसान योजना’ के तहत मिल रही सम्मान निधि के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने वहां उपस्थित अन्य किसानों से भी संवाद कर योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन का फीडबैक लिया।

अनाज वितरण में न हो परेशानी, अधिकारियों को सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राशन या अनाज प्राप्त करने में किसी भी पात्र हितग्राही को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) और अनाज वितरण व्यवस्था को पारदर्शी व सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।

कच्चे मकान में रह रहे बुजुर्ग की सुनी समस्या, दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान गांव के वरिष्ठ नागरिक राकेश कुमार ने कलेक्टर श्री तिवारी को अपनी समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वे वर्तमान में कच्चे घर में रह रहे हैं, इसलिए उनके मकान का सर्वे कराकर पक्का मकान दिलाया जाए।

बुजुर्ग की समस्या को संवेदनशीलता से सुनते हुए कलेक्टर ने मौके पर ही उनका आवेदन प्राप्त किया और अधिकारियों को नियमानुसार जांच कर पात्र हितग्राही को शासकीय आवासीय योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

Exit mobile version