Site icon Yashbharat.com

Katni: 130 गोवंश क्षमता वाली कन्हवारा गौशाला पहुंचे कलेक्टर; गायों को खिलाया गो-ग्रास, दूध उत्पादन बढ़ाने दिए निर्देश

cow food katni

Katni: 130 गोवंश क्षमता वाली कन्हवारा गौशाला पहुंचे कलेक्टर; गायों को खिलाया गो-ग्रास, दूध उत्पादन बढ़ाने दिए निर्देश

कटनी। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने कन्हवारा स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गौशाला परिसर का अवलोकन किया और स्वयं गायों को गुड़, केला तथा गो-ग्रास खिलाया।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, एसडीएम कटनी श्री जितेन्द्र पटेल सहित पशुपालन व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रतिमा स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष से ली जानकारी

कलेक्टर श्री तिवारी ने गौशाला का संचालन कर रही प्रतिमा स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती सीमा खंगार से व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की:

दूध उत्पादन बढ़ाने और उन्नत नस्ल सुधार के निर्देश

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गौशाला में दूध उत्पादन की स्थिति की समीक्षा की। वर्तमान में लगभग 2 लीटर दूध प्राप्त होने की जानकारी पर उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए:

Exit mobile version