Site icon Yashbharat.com

Bhind Snakebite News: भिंड में बड़ा हादसा; घर में खेल रही 5 साल की मासूम को सांप ने डसा, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

IMG 20210405 081958

Bhind Snakebite News: भिंड में बड़ा हादसा; घर में खेल रही 5 साल की मासूम को सांप ने डसा, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के सुरपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितावली गांव से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। शुक्रवार शाम को अपने घर में खेल रही 5 वर्षीय मासूम बच्ची को जहरीले सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

घर में खेलते समय हुआ हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुखद हादसे का शिकार हुई मासूम की पहचान 5 वर्षीय पलक रावत (पुत्री सुभाष रावत), निवासी चितावली (थाना सुरपुरा) के रूप में हुई है:

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी

परिजनों ने जैसे ही मासूम को अचेत होते देखा, वे तुरंत उसे लेकर जिला अस्पताल भिंड रवाना हुए। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया।

मासूम की मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सुरपुरा थाना पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट दर्ज कर मर्ग कायम कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की वैधानिक जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version