katniLatest

सर्पदंश से 10 वर्षीय बालक की मौत, सोते वक्त डसा जहरीले सांप ने

कटनी। बरही थाना अंतर्गत छिड़िया गाँव में रात में सोते समय एक 10 वर्षीय बालक को रात में सोते समय गले में जहरीले सर्प ने काट लिया था। बालक ने रात में ही परिजनों को गले मे जलन होने की जानकारी दी परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

IMG 20240609 WA0013

अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार साहिल पिता शिवशंकर दाहिया 10 वर्ष को जहरीले सर्प ने काट लिया जिस कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पंचनामा कार्यवाही कर शव परिजनों को सौंपा और घटना को जांच में लिया है। वही बालक के पिता शिवशंकर ने बताया कि जिस सर्प ने साहिल को काटा था वह घर के कमरे में ही छुपा हुआ था। जिसे परिजनों ने देखा और घर के बाहर निकाला।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम