मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 IPS अधिकारियों के हुए तबादले, भोपाल से लेकर इन जिलों तक बदले गए चेहरे

99huasng ips transfer

भोपाल: मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के तहत कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) समेत महत्वपूर्ण पदों पर आधिपत्य रखने वाले 12 अधिकारियों की नवीन पदस्थापनाएं की गई हैं।

IMG 20261029 WA0003

प्रमुख फेरबदल इस प्रकार हैं:

  • श्री रघुवंश कुमार सिंह (भा.पु.से. 2012): उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक, जिला-अलीराजपुर से बदलकर उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल बनाए गए हैं।

  • श्री दीपक कुमार शुक्ला (भा.पु.से. 2014): सेनानी, 32वीं वाहिनी, वि.स.बल, उज्जैन से स्थानांतरित होकर नए पुलिस अधीक्षक, जिला-नर्मदापुरम नियुक्त किए गए हैं।

  • श्री सांईकृष्ण एस. थोता (भा.पु.से. 2014): पुलिस अधीक्षक, जिला-नर्मदापुरम को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • श्री वीरेन्द्र जैन (भा.पु.से. 2016): पुलिस अधीक्षक, जिला-बैतूल से स्थानांतरित कर पुलिस उपायुक्त (यातायात), नगरीय पुलिस, भोपाल पदस्थ किए गए हैं।

  • श्रीमती निवेदिता नायडू (भा.पु.से. 2016): पुलिस अधीक्षक, जिला-पन्ना को सेनानी, 10वीं वाहिनी, वि.स.बल, सागर बनाया गया है।

  • श्री अंकित जायसवाल (भा.पु.से. 2017): पुलिस अधीक्षक, रेल, भोपाल से बदलकर अब पुलिस अधीक्षक, जिला-हरदा की कमान संभालेंगे।

  • श्री अमित सक्सेना (भा.पु.से. 2017): सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक), पुलिस मुख्यालय, भोपाल को पुलिस अधीक्षक, जिला-बैतूल पदस्थ किया गया है।

  • श्री सव्यसाची सराफ (भा.पु.से. 2017): पुलिस अधीक्षक, साइबर, इन्दौर को अब पुलिस अधीक्षक, जिला-पन्ना की जिम्मेदारी दी गई है।

  • श्री সমর वर्मा (भा.पु.से. 2017): पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, उज्जैन से सेवाएं वापस लेते हुए पुलिस अधीक्षक, जिला-अलीराजपुर नियुक्त किया गया है।

  • श्री अभिषेक आनंद (भा.पु.से. 2018): सेनानी, प्रथम वाहिनी, वि.स.बल, इन्दौर को सेनानी, 15वीं वाहिनी, वि.स.बल, इन्दौर एवं पुलिस अधीक्षक, पी.टी.सी. इन्दौर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

  • श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी (भा.पु.से. 2018): सेनानी, 13वीं वाहिनी, वि.स.बल, ग्वालियर को सेनानी, 2री वाहिनी, वि.स.बल, ग्वालियर तथा सेनानी, 14वीं वाहिनी, वि.स.बल, ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

  • श्री शशांक (भा.पु.से. 2019): पुलिस अधीक्षक, जिला-हरदा से स्थानांतरित होकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल बनाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें-  'बेटा मुझे गोली लग गई, जल्दी आओ...': बेरछा रेंज में अज्ञात विस्फोटक की चपेट में आया ग्रामीण, पीठ छलनी; इंदौर MY अस्पताल रेफर

यह आदेश मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा उनके आदेशानुसार सचिव (गृह विभाग) कृष्णामेवेणि देशावत् द्वारा जारी किया गया है।