राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा प्रस्फुटन समितियों का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण संपन्न,ग्राम विकास शासकीय योजनाओं एवं दस्तावेज संधारण पर दिया गया जोर

IMG 20261028 WA0042

राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा प्रस्फुटन समितियों का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण संपन्न,ग्राम विकास शासकीय योजनाओं एवं दस्तावेज संधारण पर दिया गया जो

 

कटनी। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत नवांकुर योजना के तहत नवांकुर संस्था राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा 28 अक्टूबर 2026 को प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान सेक्टर स्तरीय के अंतर्गत प्रस्फुटन समितियों का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद सभाकक्ष विजयराघवगढ़ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केसवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रस्फुटन समितियां ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं। जब समाज के लोग स्वयं आगे आकर गांव की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में सहभागी बनते हैं तभी योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है। उन्होंने समितियों से अपेक्षा की कि वे केवल बैठकों तक सीमित न रहें बल्कि अपने गांव में सक्रिय रहकर जनभागीदारी सामाजिक जागरूकता और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

ब्लॉक समन्वयक आरती गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान का उद्देश्य समितियों को नई ऊर्जा देना और उन्हें अपने दायित्वों के प्रति अधिक जागरूक बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक समिति अपने क्षेत्र में नियमित बैठकें आयोजित करे दस्तावेजों का उचित संधारण करे और ग्रामीणों को विकास की प्रक्रिया से जोड़े। सभी समितियों के समन्वित प्रयासों से ही सामाजिक विकास के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से प्राप्त किया जा सकता है। इसमें सेक्टर विजयराघवगढ़ एवं कैमोर की विभिन्न ग्राम विकास एवं नगर प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष सचिव सदस्य तथा नवांकुर सखियों ने सहभागिता की।

इसे भी पढ़ें-  जरवाही में जुआ खेलते 21 आरोपी गिरफ्तार, महज 10,700 रुपये नकद जब्त,निवार पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई

कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने मंच संचालन किया तथा शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और ग्राम विकास में प्रस्फुटन समितियों की सक्रिय भूमिका पर प्रकाश डाला प्रशिक्षण के दौरान मेंटर पंकज पटेल ने समितियों को बैठक कार्यवाही रजिस्टर बैठक पंजी प्रस्ताव रजिस्टर एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के व्यवस्थित संधारण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों का नियमित रखरखाव समिति के कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने के लिए आवश्यक है। राहत समर्पण सेवा समिति के प्रतिनिधि शारदा प्रसाद साहू ने सामाजिक सहभागिता एवं ग्रामीण विकास पर अपने विचार रखते हुए कहा कि ग्राम विकास के लिए जनभागीदारी और सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रस्फुटन समितियों को ग्रामीणों की समस्याओं को समझकर शासकीय योजनाओं की जानकारी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचानी चाहिए। उन्होंने समितियों से शिक्षा स्वास्थ्य पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य एवं नवांकुर सखियां उपस्थिति में लखन आहू, हरिशंकर पटेल, सचिन कुमार पटेल, उमावती बर्मन, आरती विश्वकर्मा, कामनी बर्मन, जानकी चक्रवर्ती, सूरज सिंह, उषा बर्मन, अनिल कुमार मिश्रा, राज पटेल, पंकज पटेल, उषा देवी, डॉ तेज़ सिंह आरती गुप्ता, राकेश गर्ग शारदा साहू एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम विकास एवं नगर प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष सचिव तथा सदस्यों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण का उद्देश्य समितियों की कार्यक्षमता बढ़ाना, दस्तावेज संधारण की प्रक्रिया को मजबूत करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जनभागीदारी के माध्यम से सामाजिक विकास को प्रोत्साहित करना रहा।