Katni: आंगनबाड़ी की नन्हीं बेटियों ने कलेक्टर आशीष तिवारी की कलाई पर बांधा “स्नेह का धागा”; हर्षिता की कविता ने जीता दिल
Katni: आंगनबाड़ी की नन्हीं बेटियों ने कलेक्टर आशीष तिवारी की कलाई पर बांधा "स्नेह का धागा"; हर्षिता की कविता ने जीता दिल
Katni: आंगनबाड़ी की नन्हीं बेटियों ने कलेक्टर आशीष तिवारी की कलाई पर बांधा “स्नेह का धागा”; हर्षिता की कविता ने जीता दिल
कटनी। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत विकासखंड कटनी के ग्राम डिठवारा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में एक भावुक और सुखद दृश्य देखने को मिला। योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने पहुंचे कलेक्टर श्री आशीष तिवारी को देखकर नन्हीं बालिकाओं ने उन्हें राखी बांधने की इच्छा जताई। कलेक्टर श्री तिवारी ने बड़ी सहजता से बालिकाओं से राखी बंधवाई, दुलार किया और उन्हें स्नेह व उपहार प्रदान किए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, एसडीएम कटनी श्री जितेन्द्र पटेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
हर्षिता की कविता ने जीता दिल
निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र की नन्हीं बालिका हर्षिता ने कलेक्टर श्री तिवारी को कविता सुनाकर हर किसी का ध्यान आकर्षित किया। मासूमियत से भरी कविता सुनकर कलेक्टर बेहद प्रसन्न हुए और हर्षिता का उत्साहवर्धन करते हुए उसे दुलारा।
बच्चों के दस्तावेजों को पूर्ण करने के निर्देश
कलेक्टर ने आंगनवाड़ी सहायिका श्रीमती करुणा शुक्ला से केंद्र में आने वाले बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार, गतिविधियों और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की:
आधार और समग्र आईडी: कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत प्रत्येक बच्चे का आधार कार्ड, समग्र आईडी और अन्य आवश्यक दस्तावेज शत-प्रतिशत पूर्ण होने चाहिए।
योजनाओं का लाभ: उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी बच्चे को सरकारी सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने में रुकावट नहीं आनी चाहिए।