बाढ़ में बहकर आया बैंक का लॉकर, त्रिशूली नदी किनारे मची लूट: नेपाल में 600 मौतों और 2500 लापता के बीच खौफनाक मंजर
बाढ़ में बहकर आया बैंक का लॉकर, त्रिशूली नदी किनारे मची लूट: नेपाल में 600 मौतों और 2500 लापता के बीच खौफनाक मंजर
बाढ़ में बहकर आया बैंक का लॉकर, त्रिशूली नदी किनारे मची लूट: नेपाल में 600 मौतों और 2500 लापता के बीच खौफनाक मंजर
काठमांडू। पड़ोसी देश नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 600 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 2,500 से अधिक लोग लापता हैं। लापता लोगों में 320 भारतीयों सहित 537 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। पूरे देश में व्यापक स्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं।
बाढ़ में बहकर आया बैंक लॉकर, नदी किनारे मची लूट
तबाही के बीच रसुवा जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बाढ़ के भीषण सैलाब में एक बैंक का लॉकर बह गया।
92 लाख से अधिक नकदी बरामद: यह बैंक लॉकर बहते हुए धादिंग जिले के गल्छी गांवपालिका-4 स्थित बेलखूखोला के पास त्रिशूली नदी के किनारे पहुंच गया, जिसे देखकर स्थानीय लोगों में नकदी लूटने की होड़ मच गई।
29 आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 29 लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के पास से 92,68,505 नेपाली रुपये बरामद किए गए हैं।
जांच जारी: पुलिस गिरफ्तार आरोपियों पवन पौडेल, वीरबहादुर राना मगर, विनोद गिरी, नवराज भेटुवाल, पूर्णलाल श्रेष्ठ, विष्णुमणि अधिकारी सहित अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है और बरामद रकम के स्रोत की जांच की जा रही है।
आपदा के बीच नेपाली सेना और राहत एजेंसियां युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं:
सुरंग में फंसे लोग निकाले गए: रसुवा जिले में स्थित ‘अपर त्रिशूली-1 हाइड्रोप्रोजेक्ट’ की सुरंग में फंसे श्रमिकों और लोगों को सेना ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
4500+ लोगों को बचाया गया: अब तक 4,500 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है, जबकि 2,500 लापता लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।