Western Railway MEMU Proposal: धार-टांडा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात; प्रतापनगर से टांडा रोड के बीच रोजाना चलेगी नई मेमू ट्रेन, पश्चिम रेलवे ने भेजा प्रस्ताव

Western Railway MEMU Proposal: धार-टांडा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात; प्रतापनगर से टांडा रोड के बीच रोजाना चलेगी नई मेमू ट्रेन, पश्चिम रेलवे ने भेजा प्रस्ताव

टांडा-धार। छोटा उदयपुर-धार नई रेल लाइन परियोजना के तहत लंबे समय से इंतजार कर रहे क्षेत्रवासियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। डेकाकुंड से टांडा रोड के बीच नवनिर्मित रेलखंड का रेल संरक्षा (Safety Inspection) निरीक्षण सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद, पश्चिम रेलवे ने प्रतापनगर (वडोदरा) से टांडा रोड के बीच रोजाना नई मेमू (MEMU) ट्रेन चलाने का औपचारिक प्रस्ताव भेजा है।

इस नई ट्रेन के शुरू होने से गुजरात के वडोदरा-प्रतापनगर अंचल का मध्य प्रदेश के आलीराजपुर और धार जिले के आदिवासी अंचल से सीधा और मजबूत रेल संपर्क स्थापित हो जाएगा। इससे न केवल यात्रियों की आवाजाही आसान होगी, बल्कि नए रेलखंड का कमर्शियल और पैसेंजर उपयोग भी बढ़ेगा।

ट्रेन का प्रस्तावित समय और रूट (Time Table)

पश्चिम रेलवे मुख्यालय द्वारा जारी प्रस्ताव के अनुसार ट्रेन का समय और रूपरेखा इस प्रकार तय की गई है, ट्रेन प्रतापनगर से सुबह 05:00 बजे रवाना होगी और सुबह 09:35 बजे टांडा रोड पहुंचेगी। टांडा रोड से ट्रेन शाम 05:05 बजे रवाना होकर रात 09:25 बजे प्रतापनगर पहुंचेगी।

ट्रेन सेवा की मुख्य विशेषताएं

 प्रतापनगर से टांडा रोड के बीच यह ट्रेन कुल 199.34 किलोमीटर का सफर तय करेगी। दोनों दिशाओं में यात्रियों की सुविधा के लिए 12 डिब्बों (Coaches) की मेमू ट्रेन प्रस्तावित की गई हैइस रूटीन सेवा को सुचारू रूप से चलाने के लिए दो रेक (Rakes) की आवश्यकता बताई गई है।

रेलवे बोर्ड से अंतिम मंजूरी मिलते ही इस मार्ग पर ट्रेन संचालन की आधिकारिक तारीख की घोषणा कर दी जाएगी, जिससे मध्य प्रदेश और गुजरात के बीच आवाजाही करने वाले हजारों दैनिक यात्रियों और व्यापारियों को सीधा फायदा मिलेगा। MP School Education News: मध्य प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की बड़ी पहल; मोहन यादव सरकार जल्द करेगी 10,000 नए शिक्षकों की भर्ती

Exit mobile version