Katni: गर्भवती महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं की कलेक्टर ने जानी हकीकत; आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण

Katni: गर्भवती महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं की कलेक्टर ने जानी हकीकत; आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण

कटनी। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने ग्राम डिठवारा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के ऑनलाइन पंजीयन, एएनसी (ANC) जांच और स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की तथा समय पर सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, एसडीएम कटनी श्री जीतेन्द्र पटेल सहित स्वास्थ्य विभाग और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

शत-प्रतिशत टीकाकरण और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने क्षेत्र के बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए:

Exit mobile version