सौर ऊर्जा अपनाएं, संपत्ति कर में पाएं 5 प्रतिशत तक की छूट,पर्यावरण संरक्षण के साथ बिजली की बचत को बढ़ावा देने निगम की पहल, पात्र भवन स्वामियों को मिलेगा लाभ

सौर ऊर्जा अपनाएं, संपत्ति कर में पाएं 5 प्रतिशत तक की छूट,पर्यावरण संरक्षण के साथ बिजली की बचत को बढ़ावा देने निगम की पहल, पात्र भवन स्वामियों को मिलेगा ला

 

कटनी। पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत और सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम कटनी द्वारा नागरिकों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य शासन के निर्देशों के अनुरूप नगर निगम परिषद द्वारा सौर ऊर्जा का उपयोग करने वाले भवन स्वामियों को वार्षिक संपत्ति कर में 5 प्रतिशत तक की छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

 

परिषद द्वारा पारित निर्णय के अनुपालन में जिन भवन स्वामियों द्वारा अपने भवन पर सौर ऊर्जा उपकरण स्थापित किए गए हैं, उन्हें इसका लाभ प्राप्त करने के लिए सौर ऊर्जा उपकरण स्थापित होने संबंधी आवश्यक दस्तावेज नगर निगम की राजस्व शाखा में जमा कराने होंगे। दस्तावेजों के परीक्षण एवं पात्रता के आधार पर संबंधित वित्तीय वर्ष के देय संपत्ति कर में 5 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।

 

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सौर ऊर्जा को अपनाने की अपील की है। निगम का मानना है कि सौर ऊर्जा का उपयोग न केवल बिजली की बचत और पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि संपत्ति कर में मिलने वाली छूट नागरिकों के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन का माध्यम भी बनेगी। यह पहल शहर में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ सतत विकास की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

 

Exit mobile version