Katni: औद्योगिक क्षेत्र की हर बाधा होगी दूर- कलेक्टर आशीष तिवारी; लमतरा में ‘उद्यम संवाद’ आयोजित, अतिक्रमण हटाने के निर्देश

Katni: औद्योगिक क्षेत्र की हर बाधा होगी दूर- कलेक्टर आशीष तिवारी; लमतरा में ‘उद्यम संवाद’ आयोजित, अतिक्रमण हटाने के निर्देश

कटनी। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत लमतरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित यूनियन पल्सेस परिसर में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी की अध्यक्षता में ‘उद्यम संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस संवाद में क्षेत्र के उद्योगपतियों और व्यावसायिक इकाइयों के संचालकों ने उद्योग संचालन में आ रही समस्याओं, प्राथमिक आवश्यकताओं और सुझावों को प्रशासन के समक्ष रखा। कलेक्टर ने सभी उद्यमियों को आश्वस्त किया कि उनकी हर समस्या और बाधा का नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, एसडीएम कटनी श्री जितेन्द्र कुमार पटेल, डीएसपी श्री शिवा पाठक, तहसीलदार श्री अजीत तिवारी और जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक श्रीमती ज्योति सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अतिक्रमण पर एसडीएम को तुरंत कार्रवाई के निर्देश

‘उद्यम संवाद’ के दौरान लमतरा औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों ने परिसर व आसपास हो रहे अतिक्रमण की गंभीर समस्या कलेक्टर के समक्ष रखी:

उद्योग संघ और प्रमुख उद्यमी रहे मौजूद

कार्यक्रम में लमतरा उद्योग संघ के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, भारती (कोरोशन एवं बैग प्रिंटिंग), अनुराग जैन (यूनियन एग्रो एवं यूनियन पल्सेस) और संजय असरानी (राजवीर इंडस्ट्रीज) सहित क्षेत्र के कई प्रमुख उद्यमी व व्यापारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Exit mobile version