Special Trains Extension: रेल यात्रियों को बड़ी राहत- रेलवे ने इंदौर-निजामुद्दीन, सूरत-छपरा समेत 9 स्पेशल ट्रेनों की फेरे बढ़ाए; देखें नया शेड्यूल
train reservation ट्रेनों के आरक्षण चार्ट तैयार करने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब ट्रेन के प्रस्थान से आठ घंटे पहले पहला आरक्षण चार्ट तैयार किया जाएगा।
Special Trains Extension: रेल यात्रियों को बड़ी राहत- रेलवे ने इंदौर-निजामुद्दीन, सूरत-छपरा समेत 9 स्पेशल ट्रेनों की फेरे बढ़ाए; देखें नया शेड्यूल
लखनऊ। त्योहारों और आगामी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने 9 महत्वपूर्ण स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाने का बड़ा फैसला किया है। इनमें इंदौर-हजरत निजामुद्दीन, वडोदरा-मऊ, प्रतापनगर-लालकुआं और सूरत-छपरा जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे ने इन ट्रेनों के संचालन के दिनों और अंतिम तारीखों में विस्तार कर नया शेड्यूल जारी कर दिया है।
इंदौर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस की नई तारीखें
इंदौर और दिल्ली (हजरत निजामुद्दीन) के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए संचालन अवधि बढ़ाई गई है:
इंदौर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस: इस ट्रेन का संचालन पहले 30 अगस्त तक ही निर्धारित था। अब नई समय-सारणी के अनुसार यह ट्रेन 4 सितंबर से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को चलाई जाएगी।
हजरत निजामुद्दीन-इंदौर एक्सप्रेस: वापसी दिशा में इसका संचालन 31 अगस्त तक था, जिसे अब बढ़ाकर 5 सितंबर से 28 नवंबर 2026 तक कर दिया गया है। यह ट्रेन अब हर शनिवार और सोमवार को संचालित होगी।
अन्य प्रमुख ट्रेनों का भी बढ़ा विस्तार
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इंदौर-निजामुद्दीन के अलावा वडोदरा-मऊ, मऊ-वडोदरा, प्रतापनगर-लालकुआं और सूरत-छपरा रूट की स्पेशल ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। संचालन अवधि बढ़ने से उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और गुजरात की ओर यात्रा करने वाले हजारों दैनिक व नियमित यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिलने में आसानी होगी।