स्वच्छता ही सेवा – गांधी जयंती पर वैश्य महासम्मेलन ने चलाया अभियान

स्वच्छता ही सेवा – गांधी जयंती पर वैश्य महासम्मेलन ने चलाया अभिया

कटनी। वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई द्वारा 2 अक्टूबर गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कार्यालय, मैथिलीशरण गुप्त चौराहे पर आरंभ हुआ।

सभी वैश्य बंधु एकत्रित होकर चौराहे के आसपास स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। तत्पश्चात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कार्यालय पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री सुरेश सोनी, जिला अध्यक्ष रजत जैन, जिला कार्यालय मंत्री विनय कदेले, युवा जिला प्रभारी अग्रज लहरिया, युवा जिला अध्यक्ष हितेश बिलैया, युवा महामंत्री प्रभांशु वैश्य, अंशुल बहरे, राहुल गुप्ता, सुधांशु जैन, संजोग गुप्ता, तरुण जैन सहित बड़ी संख्या में वैश्य समाज के बंधु मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन युवा महामंत्री प्रभांशु वैश्य के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। उन्होंने सभी उपस्थित जनों को धन्यवाद देते हुए कहा कि “गांधी जी का स्वच्छता संदेश हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा और समाज को स्वच्छ एवं सशक्त बनाने की दिशा में वैश्य महासम्मेलन निरंतर कार्य करता रहेगा।”

Exit mobile version