Sunday, May 17, 2026
Latest:
katniLatest

वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई जिला कटनी द्वारा भारत की नई सरकार गठन पर दी बधाई, बांटी मिठाई

कटनी। वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई जिला कटनी द्वारा भारत की नई सरकार गठन का पर शुभकामनाएं तथा बधाई दी गईं। गहोई समाज ने कहा कि अत्यंत हर्ष का विषय है की भारतवर्ष में नई सरकार का गठन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो गया है।

प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं देशवासियों के विश्वास एवं सहयोग से आज भारतवर्ष को पूरे विश्व में सम्मान की नजरों से देखा जाने लगा है।

यह नवनिर्मित सरकार देश के सम्मान और विकास की दिन दूनी रात चौगुनी प्रगति करें ऐसी आशा करते हुए वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई जिला कटनी ने आज मैथिलीशरण गुप्त स्टेट बैंक चौराहा पर स्वच्छता अभियान चलाकर एवं राष्ट्रकवि एवं पद्म विभूषण वैश्य समाज के कुल गौरव  मैथिलीशरण गुप्त जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

सभी में मिष्ठान वितरण कर इस नई सरकार का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में वैश्य महासम्मेलन प्रदेश महामंत्री सुरेश सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष दया शंकर कनकने, जिला इकाई से अध्यक्ष मनीष त्रिसोलिया, रमेश सोनी, विनय कंदेले, गणेश गुप्ता युवा इकाई संभाग अध्यक्ष रजत जैन, युवा जिला प्रभारी अग्रज लहरिया युवा जिला अध्यक्ष हितेश बिलैया, प्रभांशु वैश्य, अंशुल बहरे, अलकेश केशरवानी, संजोग गुप्ता, श्रीयांश बरसियां, सृजन चौदहा एवम एवम वैश्य बंधुओ की सहभागिता रही।

कार्यक्रम में रानीलक्ष्मी बाई वार्ड के पार्षद अवकास जैसवाल से समिति को विशेष सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के विषय में युवा अध्यक्ष हितेश बिलैया ने बताया की सेवा ही हमारा संकल्प है इसी परिपेक्षय में आज का स्वच्छता एवं माल्यार्पण का कार्यक्रम रखा गया समाज के सभी इकाई के सदस्यों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में युवा इकाई जिला महामंत्री प्रभांशु वैश्य ने कार्यक्रम में पधारे सभी वरिष्ठ एवम सभी सदस्य का आभार व्यक्त किया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम