Site icon Yashbharat.com

दूषित पानी से 16 मौतें, भाजपाइयों का जश्न: यह सत्ता नहीं, संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है – कांग्रेस

IMG 20260104 WA0145

दूषित पानी से 16 मौतें, भाजपाइयों का जश्न: यह सत्ता नहीं, संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है – कांग्रेसइंदौर में नगर निगम द्वारा सप्लाई किए गए दूषित पेयजल को पीने से 16 निर्दोष नागरिकों की मौत कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि भाजपा शासन की घोर लापरवाही, निकम्मेपन और आपराधिक उदासीनता का परिणाम है। इस जनत्रासदी के विरोध में कांग्रेस कमेटी द्वारा कटनी विधायक के निवास का घेराव किया गया।
लेकिन वहाँ जो दृश्य सामने आया, उसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया।
*जहाँ एक ओर 16 परिवार अपनों की लाशें उठाकर रो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा विधायक के घर पर डीजे बज रहे थे, हवन हो रहा था, नाच-गाना चल रहा था और मिठाइयाँ बाँटी जा रही थीं।* यह दृश्य किसी सत्ता पक्ष का नहीं, बल्कि निर्मम, पत्थरदिल और नैतिक रूप से दिवालिया लोगों का प्रतीक है।
यह केवल असंवेदनशीलता नहीं, बल्कि मौतों पर जश्न मनाने की मानसिकता है।
यह साफ दर्शाता है कि भाजपा के लिए जनता की जान की कीमत शून्य है।
कांग्रेस कड़े शब्दों में पूछती है—
क्या दूषित पानी पीने से हुई 16 मौतें भाजपा के लिए कोई मज़ाक हैं?
क्या सत्ता का नशा इतना चढ़ चुका है कि लाशों पर भी डीजे बजाए जा रहे हैं?
भाजपा विधायक और उनके कार्यकर्ताओं का यह कृत्य अमानवीय, घृणित, शर्मनाक और निंदनीय से भी आगे है। यह व्यवहार साबित करता है कि भाजपा अब जनसेवा नहीं, जनसंहार की राजनीति कर रही है।
कांग्रेस स्पष्ट चेतावनी देती है कि—
👉 मौतों पर जश्न मनाने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।
👉 जो लोग शोक की घड़ी में भी नाच-गाना करें, उन्हें सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
हम मांग करते हैं कि—
इंदौर जल त्रासदी की न्यायिक जांच कराई जाए
दोषी अधिकारियों और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज हों
और संबंधित भाजपा विधायक अपने इस घिनौने और शर्मनाक आचरण के लिए जनता से बिना शर्त माफी माँगें।
यह कांग्रेस का नहीं, प्रदेश की जनता का उबलता हुआ आक्रोश है।
भाजपा याद रखे—
जनता सब देख रही है, सब समझ रही है और इसका जवाब समय आने पर देगी।इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष कारण सिंह चौहान,राकेश जैन कक्का,रजनी वर्मा,जालिम यादव,राजेश जाटव , मासूफ अहमद बिट्टू ,चोखे भाईजान,मुकेश परोहा,रंजीत सिंह, सुशील जायसवाल,अजय जैसवानी,शेख सिकंदर संजय गुप्ता,माया चौधरी, आदिता वर्मा,सुमन रजक,कल्पना पाठक,कमल पांडे ,नारायण निषाद,विजय मंगल चौधरी,मंगल सिंह,अशोक बहलानी,श्याम यादव,एड. सुनील सेन,अजय खटीक, अप्पू खान शकील सैयद ,चार्ज डेविड रमेश मिश्रा, जितेंद्र बड़गैया,शशि शेखर भरद्वाज,शुभम मिश्रा,राघव सोनी,प्रहलाद यादव, अखिलेश,दिलदार खान,सकतेल ,अभिषेक शिवहरे (गोलू),हर्षित मिश्रा एवं समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहें।

Exit mobile version