सतगुरु बाबा जैरामदास साहिब जी का 131 वां जन्मोत्सव मनाया गया, बालक मंडली ने मचाई धूम

सतगुरु बाबा जैरामदास साहिब जी का 131 वां जन्मोत्सव मनाया गया, बालक मंडली ने मचाई धू

 

ज्वाला चक्की स्थित बाबा जैरामदास दरबार में सतगुरु बाबा जैरामदास साहिब जी का 131 वां जन्मोत्सव मंगलवार 14 अप्रैल को अपार श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया । इस अवसर पर सुबह 10 बजे श्री गुरुग्रंथ साहिब जी का भोग साहिब का आयोजन हुआ, जिसमें कटनी की प्रसिद्ध मंडली (बालक मंडली) के गोवर्धन, दिलीप उदासी का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ एवं दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक लंगर (भंडारा) का आयोजन हुआ।पूरे दरबार परिसर में भजन कीर्तन की मधुर धावनियाँ गूंजती रहीं इस भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मोहन बत्रा, जयरामदास दरबार ट्रस्ट के अध्यक्ष त्रिलोकचंद भोजवानी, सचिव इन्द्रलाल रावलानी,अशोक मोहनानी,गोविंद सचदेवा, पूरनलाल मुल्तानी, इदनदास पोपटानी, अशोक आहुजा,कांग्रेस अध्यक्ष ,अमित शुक्ला,प्रहलाद चेतवानी,वरुमल आहुजा, मोहन रोहरा,किशन पंजवानी साजनसचदेवा,सतराम सुंदरानी,शशि रतनानी, नेवंदराम खूबचंदानी,महेश रावलनी, संतोष कुमार,कमल नागवानी, पार्षद मिथलेश जैन सिब्बू साहू, चोके भाईजान,बिट्टू अहमद, मनोहर लाल बजाज,राजकुमार पुरुसवानी, कमलचंद मेघानी,राजेश बनवारी ,सुरेश नागवानी,सुरेश रोचलानी, रमेश वाधवानी,सुरेश ओचानी दीपक सुंदरानी व अन्य सेवादारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version