भिंड में लहार-सिकरी मार्ग पर दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, मां-बेटे की मौके पर ही मौत; एक गंभीर घायल ग्वालियर रेफर

भिंड में लहार-सिकरी मार्ग पर दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, मां-बेटे की मौके पर ही मौत; एक गंभीर घायल ग्वालियर रेफर

भिंड/लहार (यश भारत डॉट कॉम नेटवर्क): मध्य प्रदेश के भिंड जिले में लहार थाना क्षेत्र अंतर्गत लहार-सिकरी मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक भयानक सड़क हादसा हो गया। दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक ही बाइक पर सवार मां-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 3 बजे लहार-सिकरी मार्ग पर दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी और दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए।

हादसे की सूचना मिलते ही लहार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भिजवाया, वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया।

हादसे के शिकार हुए लोग

गांव में पसरा सन्नाटा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे में जान गंवाने वाला दिग्विजय अपने परिवार में छोटे नंबर का बेटा था और उसके पिता किसान हैं। एक साथ मां और बेटे की दर्दनाक मौत की खबर जैसे ही लालपुरा गांव में पहुंची, पूरे मोहल्ले में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लहार पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version