अवैध शराब पर माधवनगर पुलिस की कार्यवाही, 138 पाव देशी शराब जप्त

अवैध शराब पर माधवनगर पुलिस की कार्यवाही, 138 पाव देशी शराब जप्

 

कटनी – थाना माधवनगर पुलिस ने गत दिवस अमीरगंज में मारपीट की घटना के बाद आरोपियो की धर पकड़ हेतु सघन अभियान चलाया उसी दौरान टीम को बडी मात्रा में एक आरोपी को 138 पाव देशी लाल व सफेद शराब सहित गिरफ्तार किया है जो किशोर बालक के साथ मिलकर शराब बेचने के लिए खड़ा था।

यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, कमल मौर्य अति. पुलिस अधीक्षक, शिवा पाठक डीएसपी (अजाक) कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में की जा रही थी।

 

 

08 सितम्बर की रात में जब थाना माधवनगर पुलिस आरोपी सुशील यादव व उनके साथियो की तलाश अमीरगंज में कर रही थी उसी समय पुलिस को अमीरगंज तलाब के पास एक आरोपी मोहित बर्मन पिता छुन्नू बर्मन उम्र 25 वर्ष निवासी अमीरगंज अपने साथी किशोर बालक के साथ 105 पाव देशी प्लेन, 33 पाव लाल मसाला शराब बेचने की फिराक में रखे मिले है जिनके संयुक्त कब्जे से पुलिस ने कुल 138 पाव देशी शराब कुल कीमती 14460 रूपये की जप्त की है। आरोपी व किशोर बालक व्दारा मजदूरी के लिए फरार आरोपी सुशील यादव व्दारा शराब बेचने के लिए देना बताये है जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अपराध धारा- 34(1) आबकारी एक्ट, 49 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर फरार आरोपी सुशील यादव की तलाश कर रही है।

 

कार्यबाही में थाना माधवनगर पुलिस की इस कार्यवाही में अधिकारीगण के निर्देशन मार्गदर्शन में थाना निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में प्रआर0 राहुल सिंह , आरक्षक लोकेन्द्र, मणि सिंह, नवीन शुक्ला, ओमकार सिंह, नंदन कुमार की सराहनीय भूमिका रही है।

Exit mobile version