Wednesday, May 20, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

माधवनगर पुलिस की अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही, एक दिन में 05 आरोपियो से 169 पाव शराब जप्त 

थाना माधवनगर पुलिस की अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही, एक दिन में 05 आरोपियो से 169 पाव शराब जप्त

कटनी-माधवनगर पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक ही दिन में 05 प्रकरणों में 169 पाव अवैध शराब जप्त की और 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्यवाही में 106 पाव प्लेन शराब, 43 पाव मसाला शराब, 20 पाव अंग्रेजी अवैध शराब बरामद की गई। यह सफलता पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याती मिश्रा के मार्गदर्शन में प्राप्त हुई। इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी उप निरीक्षक रूपेन्द्र सिंह ने किया।
घटना विवरण:-
1. आरोपी गौरव भोजवानी पिता स्व0 अशोक कुमार भोजवानी उम्र 24 वर्ष निवासी एमईएस कालोनी माधवनगर से 20 पाव देशी प्लेन मदिरा कीमती लगभग 2000/-रूपये की जप्त की गई है। जिस पर धारा- 34ए आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

  1. आरोपी कमल जीवनानी पिता अशोक कुमार जीवनानी उम्र 28 वर्ष निवासी एमईएस कालोनी माधवनगर तीनों कार्टूनों में रखे पाव को गिनने पर 63 पाव देशी प्लेन मदिरा, 23 पाव मसाला मदिरा एवं 20 पाव अंग्रेजी गोवा मदिरा कीमती लगभग 8830/-रूपये की जप्त की गई है। जिस पर धारा- 34ए आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

  2. आरोपी संदीप यादव पिता स्व0 टेढ़ा यादव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम इमलिया थाना माधवनगर के पास से 10 पाव देशी प्लेन मदिरा, 09 पाव मसाला मदिरा कीमती लगभग 1990/-रूपये की जप्त की गई है। जिस पर धारा- 34ए आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

  3. आरोपी सुधीर चौधरी पिता स्व0 सुखलाल चौधरी उम्र 50 वर्ष निवासी इन्द्राज्योति कालोनी हाउसिंग बोर्ड माधवनगर को अवैध रूप से शराब बेचते एवं पिलाते हुए पकड़ा गया। उसके पास से 03 पाव प्लेन मदिरा, 04 पाव मसाला, 04 खाली पाव, 03 डिस्पोजल गिलास तथा शराब बिक्री की रकम कुल 320/-रूपये जब्त किए गए। जिस पर धारा 34,36 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

  4. आरोपी विनोद सक्सेना पिता स्व0 वीरेन्द्र सक्सेना उम्र 48 वर्ष निवासी इन्द्राज्योति कालोनी हाउसिंग बोर्ड माधवनगर को अवैध रूप से शराब बेचते एवं पिलाते हुए पकड़ा गया। जिसके पास से 10 पाव प्लेन मदिरा, 07 पाव मसाला, 05 खाली पाव, 03 डिस्पोजल गिलास तथा शराब बिक्री की रकम कुल 550/-रूपये जब्त की गई है।
    महत्वपूर्ण भूमिका:- थाना माधवनगर पुलिस की इस कार्यवाही में वरिष्ट अधिकारीगण के निर्देशन मार्गदर्शन में उनि रूपेंद्र राजपूत के कुशल नेतृत्व में उप निरी दीपू कुशवाहा,सउनि संतोष सिंह, प्रआर0 शोभनाथ शर्मा, अविनाश मिश्रा, आकेश तिवारी, आरक्षक राघवेन्द्र राजपूत, रणविजय, लोकन्द्र, ओमशिव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि