आधी रात जरूरतमंद बच्ची के लिए देवदूत बना आरक्षक, तत्काल किया रक्तदान
आधी रात जरूरतमंद बच्ची के लिए देवदूत बना आरक्षक, तत्काल किया रक्तदा
कटनी। पुलिस सेवा में कर्तव्य के साथ मानवता का परिचय देते हुए पुलिस चौकी झिंझरी में पदस्थ आरक्षक संजय यादव ने आधी रात एक जरूरतमंद मासूम बच्ची को रक्तदान कर मिसाल पेश की।
जानकारी के अनुसार, आरक्षक संजय यादव रात्रि करीब 2:30 बजे शासकीय अस्पताल में एमएलसी के सिलसिले में पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें पता चला कि अस्पताल में भर्ती एक बच्ची को तत्काल रक्त की आवश्यकता है। बच्ची के परिजन रक्त की व्यवस्था को लेकर परेशान थे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरक्षक संजय यादव ने बिना देर किए स्वयं रक्तदान करने का निर्णय लिया और बच्ची के लिए रक्त उपलब्ध कराया। आधी रात के समय जरूरतमंद बच्ची की मदद के लिए आगे आकर उन्होंने पुलिस के सेवा, समर्पण और मानवता के भाव को उजागर किया।
आरक्षक के इस संवेदनशील कार्य से बच्ची के परिजनों को बड़ी राहत मिली। परिजनों ने संजय यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कटनी पुलिस की कार्यप्रणाली और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। पुलिसकर्मी द्वारा ड्यूटी के साथ मानवीय जिम्मेदारी निभाए जाने की यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।