ढीमरखेड़ा में लघु वेतन कर्मचारी संघ की बैठक,जितेंद्र मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष, सदानंद कोल सचिव, नीलेश पौराणिक उपाध्यक्ष और सुजीत शुक्ला संगठन सचिव मनोनीत
ढीमरखेड़ा में लघु वेतन कर्मचारी संघ की बैठक,जितेंद्र मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष, सदानंद कोल सचिव, नीलेश पौराणिक उपाध्यक्ष और सुजीत शुक्ला संगठन सचिव मनोनी
कटनी। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ की ढीमरखेड़ा ब्लॉक स्तरीय बैठक शनिवार को दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के उप प्रांताध्यक्ष अजय गौतम ने की। जिला कार्यकारिणी की सहमति से संघ के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके ने नवीन पदाधिकारियों की नियुक्ति की तथा कार्यकारिणी का विस्तार किया।
बैठक में जितेंद्र मिश्रा को ढीमरखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष, सदानंद कोल को जिला कार्यकारिणी में सचिव, नीलेश पौराणिक को उपाध्यक्ष तथा सुजीत शुक्ला को संगठन सचिव मनोनीत किया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों का संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वागत करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
बैठक में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं एवं लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। कर्मचारियों ने सीपीसीटी परीक्षा संबंधी आदेश जारी करने, पदोन्नति आदेश जारी करने, विभागीय समिति का गठन करने तथा जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री बैठक आयोजित करने की मांग उठाई। इसके साथ ही तहसील स्तर पर विभागीय परामर्शदात्री बैठक आयोजित करने, राजस्व विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के समयमान वेतनमान के आदेश शीघ्र जारी करने तथा कार्यभारित एवं आकस्मिक निधि कर्मचारियों को नियमित पदस्थापना देने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।
दैनिक वेतनभोगी, स्थाईकर्मी एवं अंशकालीन रसोइया बहनों की विभिन्न मांगों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। मांगों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्राचार करने तथा आवश्यकतानुसार ज्ञापन एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में मनोज श्रीवास, सौरभ सिंह, राकेश जसूजा, धर्मेंद्र, सदानंद कोल, अनिल पांडेय, जितेंद्र मिश्रा, नीलेश पौराणिक, सुजीत शुक्ला, जनमेजय रजक, आशीष बर्मन, उमेश पुरी, उमेश सेन, सुधाकर उपाध्याय, सुंदर लोधी, कृष्ण कुमार सेन, रामप्रकाश रैदास, यशवंत प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह परते, देवानंद वर्मा, भागीरथ सिंह, आलोक शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में कर्मचारियों ने संगठन को मजबूत करने और संघ की गतिविधियों में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।