VIDEO: पर्वों के पहले पुलिस को चुनौती, शहर में बेखौफ बदमाश, सरे राह युवक को मारी गोली
कटनी। आज ही पुलिस कप्तान ने पर्वों को देखते क्राइम मीटिंग लेकर पुलिस को मुस्तेद रहने के निर्देश दिए थे और उनके निर्देशों को आज ही तत्वों ने खुले आम एक युवक को गोली मारकर चुनोती दे डाली।
https://youtu.be/4FyLG_chTbo
कोतवाली थाना अंतर्गत सेंटपॉल स्कूल के पीछे गली में रात करीब 9 बजे अज्ञात तत्वों ने एक 21 वर्षीय युवक को गोली मार दी। घायल गम्भीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। युवक से बातचीत कर पता लगाने की कोशिश पुलिस कर रही है। गोली लगने से घायल युवक का नाम श्रेयांश बैरसिया पिता नन्द किशोर 21 वर्ष निवासी आनंद बिहार कालोनी है। अस्पताल में नगर पुलिस अधीक्षक मनभरन प्रजापति, कोतवाली थाना प्रभारी शैलेश मिश्रा सहित पुलिस बल मौजूद है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है। शहर के पाश इलाके में सरे राह युवक पर गोली चलाने की घटना पुलिस का अपराधियों के मन से उठता ख़ौफ़ उजागर करता है। येन त्योहारों के समय इस तरह की वारदात से नागरिकों में असुरक्षा की भावना उठना स्वाभाविक है। बहरहाल कोतवाली पुलिस इन तत्वों का जल्द पता लगाने का दावा कर रही है। पर पिछले मामलों को देखा जाए तो उसे कब सफलता मिलेगी कुछ नहीं कहा जा सकता।
इधर घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीआई अपने हमराह स्टाफ के साथ आरोपियों की तलाशी की औपचारिकता में जुटे तो हैं मगर अभी तक उनके हाथ सफलता नहीं लगी है। इसे विडम्बना ही कहा जाए कि आज ही कप्तान ने क्राइम मीटिंग लेकर चुंनाव और त्योहारों के मद्देनजर पुलिस को मुस्तेद रहने के निर्देश दिए थे और आज ही कप्तान के निर्देश को तत्वों ने मुह चिढ़ा दिया। आरोपियों पर 307 का मामला दर्ज किया गया है।